देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) । जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के मोबाइल पर प्रदर्शित मैसेज की स्टाम्प वेंडरो द्वारा 10.00 रूपये का स्टाम्प 30.00- 50.00 रुपये में बेचा जा रहा है, की जांच अतिरिक्त उप जिलाधिकारी, देवरिया से करायी गयी। जांच में उनके द्वारा स्टाम्प वेंडरो का स्टींग किया गया तथा साक्ष्य के रूप मे स्टींग की सी०डी० के साथ आख्या प्रस्तुत की गयी | सी0डी0 देखने से पाया जा रहा है की स्टाम्प वेंडर राम अशीष (लाइसेंस सं0 473) जानकी वल्लभ मणि (लाइसेंस सं0- 468 ), विकास (लाइसेंस सं0- 192) व दुर्गा (लाइसेंस सं0- 371) द्वारा 10.00 रूपये के स्टाम्प की बिक्री 30/- से 50/- रूपये मे किये जाने की पुष्टि हो रही है। जो अनियमितता की श्रेणी में आता है।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह ने उपरोक्त के दृष्टिगत स्टाम्प वेंडर राम अशीष (लाइसेंस सं0 473), जानकी वल्लभ मणि (लाइसेंस सं0- 468 ), विकास (लाइसेंस सं0- 192 ) व दुर्गा प्रसाद गुप्ता (लाइसेंस सं0- 371 ) का स्टाम्प वेंडर लाइसेंस आदेश के दिनांक से तीन माह के लिए निलंबित किया है।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)होली फ्लाइट टिकट महंगा होना इस बार परदेसियों के लिए…
इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) पटना में 1200 बेड का मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल दिसंबर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान के तहत 19 फरवरी 2026 की…
प्रेम का रंग चढ़ता चला गया,यूँ लगा कि दुनिया हमारी है,त्याग का यत्न जब सीखा…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के चुरेब चौराहे पर…
पलामू जिला पुलिस ने लापता चार नाबालिग छात्राओं को किया रेस्क्यू, मैट्रिक परीक्षा के दौरान…