आंगनबाड़ी नियुक्ति निरस्त एवं एफ.आई.आर. दर्ज करने के आदेश

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी को प्राप्त शिकायत के अनुसार, जहांगीरपुरा वार्ड संख्या-3 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद हेतु आवेदन करते समय फर्जी बी.पी.एल. प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया गया था। उक्त प्रकरण की जांच हेतु तहसीलदार एवं उपजिलाधिकारी रसड़ा को निर्देशित किया गया था। जांचोपरांत यह तथ्य सामने आया कि 7 जनवरी को तथ्यों को छिपाकर आय प्रमाण पत्र बनवाया गया, जिसके आधार पर आवेदिका जयश्री पत्नी राजीव मोहन यादव के परिवार को बी.पी.एल. दर्शाया गया। इस कृत्य के लिए संबंधित क्षेत्र के लेखपाल एवं आवेदिका स्वयं उत्तरदायी पाए गए हैं उपजिलाधिकारी रसड़ा द्वारा प्रस्तुत जांच आख्या के आधार पर, उक्त नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। साथ ही, बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO), नगरा को निर्देशित किया गया है कि आवेदिका के विरुद्ध तत्काल प्राथमिकी (FIR) दर्ज करवाई जाए। इसके अतिरिक्त, उपजिलाधिकारी रसड़ा को निर्देशित किया गया है कि संबंधित लेखपाल के विरुद्ध प्रशासनिक एवं विभागीय कार्रवाई प्रारंभ की जाए।

Karan Pandey

Recent Posts

लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 का ऐलान, 21 अक्टूबर तक भर सकेंगे फॉर्म; योग्यता और अंकों का पूरा विवरण

बिहार विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026: आवेदन की तारीख घोषित, 150 अंकों की होगी परीक्षा…

17 minutes ago

यूपी में आसमान से आफत! 60 घंटे में 56 मौतें, 117 मकान तबाह; बाढ़ के खतरे से कई जिले अलर्ट

यूपी में बारिश का कहर: 60 घंटे में 56 मौतें, 117 मकान क्षतिग्रस्त; कई जिलों…

30 minutes ago

साबरमती से एलएनजी ट्रेन को हरी झंडी, रेलवे के कायाकल्प पर अमित शाह ने गिनाईं उपलब्धियां

रेलवे में बदलाव पर अमित शाह का कांग्रेस पर निशाना, बोले- आंकड़ों के साथ चर्चा…

1 hour ago

कमजोर परिवारों के बच्चों को बनाया निशाना, नामसाई में खुली तस्करी नेटवर्क की परतें

नामसाई में बाल तस्करी गिरोह का खुलासा, 47 बच्चों समेत 51 लोगों को बचायाबेहतर शिक्षा…

1 hour ago