हिंदू संगठनों ने हरियाणा हिंसा के विरोध में प्रदर्शन कर किया पुतला दहन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद मुख्यालय पर हिन्दूवादी संगठनों ने हरियाणा के नूंह और गुरुग्राम समेत कई इलाकों में भड़की संप्रदायिक हिंसा के विरोध में मार्च निकाल कर प्रदर्शन कर उपद्रवियों का पुतला फूंका। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने पैदल मार्च निकाल कर इस प्रकार के कृत्य को कड़ी निंदा करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य मार्ग आतंकवाद व जेहादियों का पुतला जलाया।
शुभम राय ने बताया कि हिंदुस्तान में हिन्दुओं की धार्मिक यात्रा और धार्मिक आयोजनों के ऊपर इस तरह के हमले नाकाबिले बर्दाश्त हैं। इस प्रकार का कृत्य इस्लामिक जेहादियों की विकृत मानसिकता को दर्शाता है।
ज्ञात हो कि हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा में कई लोगों की मौत होने को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में हिंदूवादी संगठन जिहादियों का पुतला दहन कर रैली भी निकाल रहे हैं। बताते चलें कि बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित धार्मिक ब्रजमंडल यात्रा मेवात के नूंह में हिन्दुओं के आस्था व श्रद्धा के केन्द्र महाभारत के पाण्डव कालीन प्राचीन नल्लहडं शिव मन्दिर की धार्मिक यात्रा पर इस्लामिक जेहादियों ने तीर्थयात्रियों पर भारी पथराव, हिंसा, आगजनी और पहाडियों से सीधी गोलियां चलाई गईं। जिसमें सैकड़ों गाड़ियों को क्षतिग्रस्त किया गया और आगजनी की गई। फायरिंग व आगजनी के दौरान दो पुलिस के होमगार्ड की मृत्यु हो गई। वहीं तीन अन्य लोग भी मारे गए व तीर्थयात्री व बजरंग दल कार्यकर्ता घायल हुए हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

2 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

4 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

5 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

6 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

6 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

6 hours ago