हिन्दू महासभा का 9 सितंबर का प्रदर्शन हुआ रद्द

अपनी मांगों पर ज्ञापन सौपेगा हिन्दू महासभा

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा) अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर 9 सितंबर को रामजस कॉलेज पर, होने वाले प्रदर्शन की अनुमति को पुलिस उपायुक्त कार्यालय ने रद्द कर दी है।जिसपर हिन्दू महासभा ने पुलिस उपायुक्त कार्यालय के इस निर्णय को तानाशाही और अभिव्यक्ति की आजादी पर पहरा घोषित करते हुए रामजस कॉलेज पहुंचकर, बिना प्रदर्शन के ही कॉलेज के प्रिंसिपल से मिलकर वार्ता करने और अपनी मांगों पर ज्ञापन देने का एलान किया है।
हिन्दू महासभा द्वारा जारी बयान के अनुसार रामजस कॉलेज दाखिला घोटाला में लिप्त आरोपी दिलबाग सिंह का तीस हजारी न्यायालय में अपराधिक वाद लंबित है और 26 अक्टूबर को वाद की अग्रिम सुनवाई निर्धारित हुई है। दिलबाग सिंह ने दिल्ली विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद द्वारा तैयार प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए नौकरी पर बहाली, पदोन्नति और गवर्निंग बॉडी में सदस्य मनोनीत होने का भ्रष्टाचार किया, जिसकी निष्पक्ष जांच और आरोपी को सस्पेंड करवाने के लिए हिन्दू महासभा ने रामजस कॉलेज पर प्रदर्शन की घोषणा की थी, जिसकी अनुमति पुलिस उपायुक्त कार्यालय ने रद्द कर दी है।
जारी बयान के अनुसार थाना मौरिस नगर पुलिस ने हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री केशव चंद्र मल्होत्रा, राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन लाल गुप्ता और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजू पार्चा को व्हाट्सअप पर प्रदर्शन की अनुमति रद्द करने का विधिक पत्र प्रेषित कर, इस आशय की जानकारी दी। थाना मौरिस नगर पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजू पार्चा को फोन पर बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव की सरगर्मी और छात्र नेताओं की रैलियों और कार्यक्रमों की वजह से मुख्य परिसर में कानून व्यवस्था बनाए रखने की वजह से प्रदर्शन की अनुमति रद्द की गई। पुलिस ने छात्र संघ चुनाव के बाद प्रदर्शन की तिथि घोषित करने का हिन्दू महासभा से फोन पर आग्रह किया।
प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने कहा कि हिन्दू महासभा कभी अपने निर्णय से नहीं पलटती और राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में बिना प्रदर्शन किए दर्जन भर पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल रामजस कॉलेज पहुंचेगा और पुलिस की मौजूदगी में प्रिंसिपल से मिलकर उनसे वार्ता करेंगे और अपनी मांगों पर ज्ञापन सौंपेंगे।

Editor CP pandey

Recent Posts

अमरनाथ यात्रा 2026: 3 जुलाई से शुरू, 28 अगस्त तक होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन

जम्मू (राष्ट्र की परम्परा)। बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Amarnath Yatra…

3 hours ago

US-Iran Talks फेल: पाकिस्तान का पहला रिएक्शन, इशाक डार बोले—सीजफायर बढ़े

इस्लामाबाद/वॉशिंगटन/तेहरान (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच हालिया वार्ता विफल होने के बाद…

4 hours ago

ईरान-अमेरिका वार्ता: शांति की उम्मीद या टकराव की तैयारी?

इस्लामाबाद वार्ता 2026: शांति की पहल या वैश्विक रणनीति का नया शतरंज? गोंदिया/वैश्विक डेस्क। पश्चिम…

8 hours ago

सख्त प्रशासनिक कदम: अंबेडकरनगर में प्राची सिंह, देवरिया में अभिजीत शंकर तैनात

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…

17 hours ago

मानवता की सेवा ही रेडक्रॉस का उद्देश्य: शिवेंद्र विक्रम सिंह

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…

18 hours ago

सामाजिक क्रांति के जनक ज्योतिबा फुले की मनाई गयी जयंती

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…

19 hours ago