हिन्दू महासभा ने भारतीय सैनिकों को हर देशवासी का महानायक बताते हुए युद्ध में शामिल होने का संकल्प किया – बी एन तिवारी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा) अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने छह और सात मई की मध्यरात्रि में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में स्थापित आतंकवादी शिविरों पर सैन्य हमला कर आतंकवादियों को मारने का स्वागत करते हुए भारतीय सेना के इस कदम का पूर्ण समर्थन किया। यह जानकारी जारी बयान में हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने दी।
राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने बताया कि हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने नई दिल्ली के शहीद भगत सिंह मार्ग गोल मार्केट पर स्थित करोल बाग क्लब में बुलाई गई एक आपात बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय सैनिक ही देशवासियों के असली महानायक हैं। सैनिकों के अदम्य साहस और बलिदान से ही देशवासी सुरक्षित हैं। हमें अपने सैनिकों पर गर्व है। उन्होंने कहा कि 70 आतंकवादियों को सैन्य हमले में 72 हूरों के पास पहुंचना पहलगाम में मारे गए 27 हिंदुओं के नरसंहार का बदला हो सकता है, किंतु देशवासी इतने भर से संतुष्ट नहीं होने वाले। पूरा देश पाकिस्तान नामक आतंकवादी राष्ट्र का विश्व के मानचित्र से नामोनिशान मिटाना चाहता है और जब तक ऐसा नहीं होता, देशवासी संतुष्ट हो भी नहीं सकते।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर भट्ट ने अपने संबोधन में कहा कि देश युद्ध के दौर से गुजर रहा है। कुछ देश विरोधी तत्व देश में हिन्दू मुस्लिम की बहस को जन्म देकर देश के अंदर गृहयुद्ध करवाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हिन्दू महासभा ऐसे देश विरोधी तत्वों का विरोध करते हुए हिन्दू मुस्लिम की बहस से ऊपर उठकर धर्म और सत्य के मार्ग का अनुसरण करते हुए राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा मजबूत बनाने और सीमा पर सैनिकों का मनोबल बढ़ाने का आह्वान करती है। राष्ट्रीय संगठन मंत्री पवन शर्मा ने चंद्र शेखर भट्ट के आह्वान का समर्थन करते हुए कहा कि देश विरोधी तत्वों की पहचान कर उन्हें पुलिस के हवाले करना प्रत्येक देशवासी का कर्तव्य और नैतिक धर्म है।
हिन्दू महासभा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजू पार्चा ने कहा कि देशविरोधी और समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त व्यक्ति हिन्दू हो या मुसलमान, उससे निपटना और उसे निपटाना प्रत्येक राष्ट्रवादी नागरिक का राष्ट्र धर्म है। इस राष्ट्र धर्म का पालन नहीं करने वालों को देश की भावी पीढ़ी कटघरे में अवश्य खड़ा करेगी। उन्होंने कहा कि जो आतंकवादियों पर सैन्य कार्रवाई का प्रमाण मांगने का दुस्साहस करेगा, हिन्दू महासभा उसे देशद्रोही घोषित करते हुए भारत सरकार से उसकी नागरिकता समाप्त करने की मांग का अभियान चलाएगी।
राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने बताया कि संपन्न आपात बैठक में हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय मंत्री लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, दिल्ली प्रदेश महामंत्री शिवा गोस्वामी, प्रदेश मुख्य सलाहकार दिनेश जी सहित अनेक पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में आवश्यकता पड़ने पर हिन्दू महासभा के हजारों कार्यकर्ताओं के साथ सैन्य प्रशिक्षण लेकर सैनिकों के साथ आतंकवाद और पाकिस्तान के विरुद्ध युद्ध में शामिल होने का संकल्प लिया।

rkpnews@desk

Recent Posts

रेलवे ट्रैक पर मिला 15 वर्षीय किशोर का शव, ट्रेन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जनपद के घुघली थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक…

11 minutes ago

CCTV में कैद मौत का लाइव मंजर, वकील पर बरसी गोलियां

मिर्जापुर में फिल्मी अंदाज में वकील की हत्या मिर्जापुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश…

43 minutes ago

राजस्थान ने लगाया जीत का चौका, RCB को 6 विकेट से हराया

गुवाहाटी (राष्ट्र की परम्परा)। Rajasthan Royals (RR) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Royal Challengers Bengaluru…

9 hours ago

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

17 hours ago

लंबे इंतजार के बाद शिक्षामित्रों को राहत, मानदेय में भारी इजाफा

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…

17 hours ago

प्रदर्शनी में झलकी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…

17 hours ago