हिंदी, उर्दू साहित्य मंच ने कवि प्रभु नारायण प्रेमी को किया सम्मानित

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा )
हिंदी, उर्दू साहित्य मंच द्वारा वरिष्ठ कवि, श्रमिक नेता प्रभु नारायण पाण्डेय प्रेमी को उनके निवास घोरठ पहुंचकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर काव्य गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। सर्वप्रथम साहित्य मंच के अध्यक्ष शायर ताज आजमी ने वरिष्ठ कवि प्रेमी को बुके एवं मंच के संरक्षक प्रवक्ता महेंद्र मृदुल ने अंगवस्त्रम, कोषाध्यक्ष रोहित राही ने सम्मान पत्र एवं मंच के मुख्य संरक्षक संजय पाण्डेय व महासचिव जय हिंद सिंह हिंद ने माल्यार्पण कर सम्मानित किया, तत्पश्चात शायर ताज आजमी ने अपनी रचना पढ़ी -जख्म खाते रहे मुस्कुराते रहे दोस्ती दोस्तों से निभाते रहे। उद्योग विद्यालय में हिंदी के प्रवक्ता साहित्यकार मृदुल ने अपनी रचना, वो परवाना ही क्या जो समा से डर जाए।
चाहते इस कदर हो की हद से गुजर जाए।
जिंदगी और मौत में फासला बिल्कुल नहीं।
हौसला वो है जो मौत को भी पार कर जाए। सुना कर लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। जय हिंद सिंह हिंद ने अपनी रचना पढ़ी, बात मन की सुनाने से क्या फायदा, हाल अपना बताने से क्या फायदा, देख कर जो तुम्हें अपना मुंह फेर ले,उससे दिल को लगाने से क्या फायदा। रोहित राही बयासी ने अपनी रचना पढ़ी। जितना निर्मल मन है, जिनका इतना सुंदर लिख पाया, तब जा के वो कवि रूप में इस दुनिया में दीख पाया। साहित्यकार पत्रकार संजय पाण्डेय ने बेरोजगारी पर अपनी रचना पढ़ी –आज हम भूख और बेरोजगारी से बेकार बैठे हैं,उधर बच्चे जन्म लेने के लिए तैयार बैठे हैं। कवि गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ कवि श्रमिक नेता प्रेमी ने कहा कि साहित्य मंच ने जो हमारा सम्मान किया है, उसके प्रति मै आभार प्रकट करते हुए अपनी रचना पढ़ रहा हूँ, अपने जब अपने हो न सके,संसार हमारा क्या होगा, सुना कर माहौल को गंभीर कर दिया। अंत में साहित्य मंच के मुख्य संरक्षक साहित्यकार पत्रकार संजय कुमार पाण्डेय ने आए हुए कवियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि साहित्य मंच द्वारा बराबर साहित्यकारों कवियों को सम्मानित करने का काम करता है।

rkpnews@desk

Recent Posts

स्थानांतरण पर एसपी इलामारन को भावभीनी विदाई, यादगार रहा कार्यकाल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस लाइन में आयोजित एक भावुक एवं गरिमामयी समारोह में पुलिस…

3 hours ago

दिव्य हॉस्पिटल की लापरवाही से नवजात की मौत, इंसानियत शर्मसार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के मेंहदावल क्षेत्र स्थित टड़वरिया चौराहे के पास…

3 hours ago

बसंतकालीन गन्ना बुवाई लक्ष्य हर हाल में पूरा करें: वी. के. शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में गन्ना उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि…

3 hours ago

वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण, सुरक्षा में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर जिला विधिक सेवा…

4 hours ago

मऊ कोषागार में वित्तीय वर्ष का शानदार समापन, 37.45 करोड़ का भुगतान कर हासिल की ‘जीरो पेंडेंसी’

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम कार्यदिवस पर मऊ कोषागार ने रिकॉर्ड…

4 hours ago

हत्या के मामले में फरार अभियुक्त पर कोर्ट की सख्ती, धारा 82 के तहत मुनादी और उद्घोषणा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान…

4 hours ago