मुहावरे हिंदी के हैं उपयोगी

“आ बैल मुझे मार”
वाली हालत हो गई है,
क्योंकि वो बैठे हुये हैं
“कान में तेल डाल कर”।
उनके तो “आम के आम”
गुठलियों के दाम हैं,
“आसमान पर चढ़ना”
जैसा जीवन हो गया है।

उनका “दिमाग तो सातवें
आसमान पर” ही है,
“तिल का तो ताड़ बना”
देते हैं वो हर बात का।
“पानी में आग लगाने”
में कुछ माहिर होते हैं,
पर ज़रूरत “सौ सुनार की
एक लुहार की” हो गई है।

पर अब तो “अपना हाथ
जगन्नाथ”हो गया है,
शायद “अंत भला तो सब
भला” वाली बात हो,
परंतु “अक्ल का दुश्मन”
जो है उसे कैसे सम्भाले कोई,
अरे भाई वो तो “अन्धों में
काना राजा” जैसा ही है।

अब तो बस “अपने पैरों
पर खड़ा होना” ज़रूरी है,
क्योंकि अब सबकी “आँखें
खुलने” की बात है,
अब ज़्यादा “ खाक छानना”
बिलकुल सही नहीं है,
अब तो बस “खून और
पसीना एक कर देना है।

“खरी खोटी सुनाने” से
कुछ नहीं होने वाला,
किसी को किसी के “खून
का प्यासा” क्यों होना,
क्या फ़ायदा अब तो
“खेत रहना” जैसा ही है,
वरना तो “सिर धुनना”
ही पड़ेगा हम सबको।

क्या “उल्टा चोर कोतवाल
को डांटे” वाली बात है,
अरे अब “पसीना बहाने”
से कुछ नहीं होने वाला,
जब “भाग्य ही सो जाना”
जैसी स्थिति है,
अब तो “सिर मुड़ाते ही
ओले पड़ने लगे हैं ।

“खबर ले ली” होती अगर
पहले ही तो अच्छा था,
“खटाई मे पड़” गया है
अब तो पूरा मसला ही।
वरना कब का “दूध का दूध और
पानी का पानी” हो गया होता,
यह सारा “ढोंग करने”
की ज़रूरत न होती।

जब “रास्ता साफ हो”
तो क्यों पीछे रहना,
“आसमान के तारे तोड़ना”
वाली कोई बात तो है नहीं,
किसी को “चकमा देना”
अच्छा नहीं होता है,
इस प्रकार तो “नाम डुबोना”
वाली कहानी होती है।

आदित्य इतने “पापड़ बेलना”
सबके बस की बात नहीं है,
कोई “ईद का चाँद होना”
चाहे तो क्या किया जाय,
जैसे “गूलर का फूल”
कभी नहीं दिखाई देता,
“हृदय भर आना” जैसा
इस तरह से लगता है।

•कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

21को कांग्रेसियों द्वारा होगा रेलवे चक्का जाम

धरना कर उपजिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)कांग्रेसियों ने रेलवे…

9 minutes ago

उद्योग बंधु बैठक में उद्यमियों की समस्याओं पर सख्त निर्देश, सड़क और बिजली सुधार कार्य होंगे तेज

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)।कुशीनगर में आयोजित जिला उद्योग बंधु, व्यापार बंधु और श्रम बंधु की…

11 minutes ago

अखिलेश यादव ने फॉर्म-7 को लेकर चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की प्रक्रिया और…

1 hour ago

‘स्वच्छता ही सेवा’ शिविर: संत कबीर नगर में NSS की जागरूकता रैली और सफाई अभियान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्थानीय…

1 hour ago

लोकसभा में उठा यूपी की चिकित्सा अवसंरचना का मुद्दा

देवरिया सदर अस्पताल, बलिया मेडिकल कॉलेज और रिक्त पदों पर सरकार का जवाब बलिया (राष्ट्र…

1 hour ago

लखनऊ समेत यूपी की 18 जिला अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, कचहरी परिसरों में सघन चेकिंग

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी लखनऊ में कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने…

1 hour ago