भगवती जागरण के बाद भंडारे का आयोजन सूरजपुर में

जैतीपुर/शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
क्षेत्र के गांव सुरजूपुर में भगवती जागरण के बाद शनिवार को भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। रात्रि में हुए भगवती जागरण में श्रद्धालुओं की जमकर भीड़ उमड़ी और माता के भजनों पर जमकर जयकारे लगाएं। पंडाल का पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।बरेली से आई कलाकारों की टीम नें अपने सुंदर भजनों व झांकियां द्वारा श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधान प्रवेंद्र सिंह यादव,महिपाल यादव,सर्वेश यादव, सैनिक प्रमोद यादव विष्णु पाल यादव,हंसराज यादव आदि नें विधि विधान से पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत करवाई।देवी जागरण में चलो बुलावा आया है,माता ने बुलाया है, शेर पर सवार होकर आजा शेरावालिए, बेटा जो बुलाए फौरन दौड़ी चली आए मां आदि भजनों पर श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो गए।देवी जागरण में सुंदर-सुंदर झांकियां देख बच्चे भी झूम उठे।पूरी रात चले भगवती जागरण में श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे रहे। कार्यक्रम के समापन पर सुबह प्रसाद वितरण के साथ ही दोपहर बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।इस दौरान काफी संख्या में ग्राम वासी मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

5 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

5 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

6 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

6 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

6 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

7 hours ago