तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर: गोरखपुर में 5 लोगों को रौंदा, चालक समेत 2 की मौत, नशे में गाड़ी चलाने का आरोप

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर के एम्स थाना क्षेत्र अंतर्गत सिक्टौर के पास रामपुर चौराहे पर देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो वाहन ने सड़क किनारे खड़े व टहल रहे 5 से 6 लोगों को कुचल दिया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

मृतकों में एक राहगीर और स्कॉर्पियो का चालक शामिल है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार से पूरा चौराहा गूंज उठा।

गुमटी से टकराकर लोगों को कुचलती चली गई स्कॉर्पियो

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रामपुर चौराहे के पास एक दुकान के सामने कुछ लोग खड़े थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो पहले सड़क किनारे बनी गुमटी से टकराई और फिर नियंत्रण खोते हुए आसपास खड़े लोगों को रौंदती चली गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई लोग दूर जा गिरे।

चार घायलों की हालत गंभीर

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, चार घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें – सुबह-सुबह पुलिस की मौजूदगी से अपराधियों में हड़कंप, देवरिया में चला विशेष चेकिंग अभियान

शराब के नशे में गाड़ी चलाने की आशंका

हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने स्कॉर्पियो में सवार एक युवक को पकड़कर पिटाई कर दी और उसे एक कमरे में बंद कर दिया। बताया गया कि वाहन में दो लोग सवार थे। स्कॉर्पियो से शराब की बोतलें और गिलास बरामद होने के बाद यह आशंका जताई जा रही है कि चालक शराब के नशे में तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था।

भीड़ ने वाहन में की तोड़फोड़

घटना की सूचना मिलते ही एम्स थाने की पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। गुस्साई भीड़ ने स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ कर उसे सड़क पर पलट दिया। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित कर लोगों को शांत कराया।

ये भी पढ़ें – बुनियादी सुविधाओं को तरस रहा ग्राम पंचायत किशोर चेतन, समस्याओं का अंबार

पुलिस जांच में जुटी

सीओ कैंट योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। घायलों का इलाज चल रहा है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Karan Pandey

Recent Posts

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

5 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

5 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

6 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

7 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

7 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

7 hours ago