भारत स्वाभिमान ट्रस्ट और पतंजलि योग समिति द्वारा मनाया गया जड़ी-बूटी दिवस

आचार्य बालकृष्ण के जन्म दिवस पर आयोजित हुआ जड़ी-बूटी पौधरोपण कार्यक्रम

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। नगर के शंकर वाटिका में पतंजलि योग समिति और भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के बैनर तले आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस पर सभी योग साधकों द्वारा जड़ी बूटी दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। जड़ी-बूटी दिवस के मौके पर सभी योग साधकों द्वारा आने जाने वाले लोगों को जड़ी बूटियों के पौधे देकर उसके बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला संयोजक विंध्यवासिनी सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में सभी दवाओं से अधिक प्रभावशाली जड़ी बूटी की औषधियां है। जड़ी बूटियो के सेवन से शरीर के सभी प्रकार के रोग, दर्द और शारीरिक स्वास्थ्य पर ज्यादा प्रभाव पड़ता है।उन्होंने बताया कि आचार्य बालकृष्ण के जन्म दिवस पर आम जनों के बीच जड़ी-बूटियों के पौधे वितरित किए गए। साथ ही पौधरोपण कर पौधों को संरक्षित करने का संकल्प लिया गया। पतंजलि योग समिति के जिला संयोजक कृष्ण मुरारी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आचार्य बालकृष्ण ने विश्व सहित भारत में आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाया। साथ ही अनेकों जड़ी-बूटियों पर शोध किया एवं पतंजलि के माध्यम से दवा के रूप में सभी आरोग्य केंद्रों पर उपलब्ध कराया। योग साधक विमल कुमार पांडेय ने कहा कि हमें हर आंगन में तुलसी का पौधा, घृत कुमारी ,आंवला, गिलोय, पत्थरचट्टा, नीम, अकरकरा ,निर्गुंडी, अश्वगंधा का पौधा लगाया जाए। यह सभी बीमारियों में रामबाण का काम करेंगे। सभी औषधीय पौधों का निशुल्क वितरण किया गया व इसके गुण बताए गए। इस अवसर पर संत कुमार वर्मा, उपेंद्र जयसवाल, मनोज मल्लाह, पवन मिश्रा, गणेश श्रीवास्तव, सुनील कुमार, राजेश कुमार यादव, डॉ गिरजेश कुमार यादव, विमल कुमार निगम, चंद्रिका सिंह, अखिलेश्वर राव, राम केवल शर्मा, राकेश अग्रहरि सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

AI Summit 2026 में विरोध के बाद सियासी संग्राम तेज, BJP का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी के भारत मंडपम में शुक्रवार (20 फरवरी) को आयोजित…

24 minutes ago

डॉ. कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ को ‘मातृभाषा रत्न 2026’ सम्मान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी लखनऊ के प्रख्यात साहित्यकार, कवि, लेखक एवं सेना से सेवानिवृत्त…

58 minutes ago

मेहदावल तहसील में प्रशासनिक सख्ती, संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम के कड़े निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मेहदावल में…

1 hour ago

उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जे.जे. मुनीर ने किया आगरा संप्रेक्षण गृह का औचक निरीक्षण

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति जे.जे. मुनीर ने राजकीय…

2 hours ago

इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल लिलकर के छात्र ने JEE Main में लहराया परचम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल लिलकर के छात्र एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता…

2 hours ago

मेगा क्रेडिट कैंप से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा, 673 लाभार्थियों को ₹15.80 करोड़ ऋण स्वीकृत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकास भवन में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जनपद…

2 hours ago