विधायक की अध्यक्षता में विद्युत उपभोक्ता एवं जनप्रतिनिधि सम्पर्क अभियान की बैठक सम्पन्न

31 जुलाई से 06 अगस्त 2023 तक विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ीकरण एवं विद्युत उपभोक्ताओं की समस्या के त्वरित समाधान के लिए चलाया जा रहा है विशेष अभियान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में ऊर्जा मंत्री, उप्र सरकार के निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 31 जुलाई से 06 अगस्त 2023 तक प्रदेश में चलाये जा रहे विद्युत उपभोक्ता एवं जनप्रतिनिधि जन सम्पर्क अभियान के क्रम में कलेक्ट्रेट सभागार में जन सम्पर्क अभियान का आयोजन किया गया।
आयोजन के दौरान सांसद प्रतिनिधि आनन्द त्रिपाठी, विधान परिषद सदस्य प्रतिनिधि, विधायक खलीलाबाद के प्रतिनिधि, नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल एवं विभिन्न नगर पंचायत अध्यक्षगण एवं जिलाधिकारी संदीप कुमार व मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार एवं विद्युत विभाग के मुख्य अभियन्ता (वितरण), बस्ती, अधीक्षण अभियन्ता, विद्युत वितरण मण्डल सन्तकबीर नगर, अधिशासी अभियन्ता एवं उपखण्ड अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
बैठक में विद्युत विभाग में विद्युत व्यवस्था के सुदृढीकरण हेतु चल रही विभिन्न योजनाओं में बारे में जनप्रतिनिधिगणों को अवगत कराया गया तथा जनपद के अन्तर्गत निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेत जनप्रतिनिधिगणों द्वारा दिये गये सुझावों एवं उनकी अपेक्षाओं के अनुसार विद्युत कनेक्शन, जर्जर तारों को बदले जाने की कार्यवाही सहित विद्युत उपभोक्ताओं के विभिन्न समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आश्वस्त किया गया। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न योजनाओं यथा आरडीएसएस एवं बिजनेस प्लान के अन्तर्गत चल रहे विद्युत निर्माण/सृदृढ़ीकरण कार्यों के ससमय संचालन एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु अधिशाषी अभियन्ता विद्युत को निर्देशित किया गया।
विधायक अनिल त्रिपाठी ने निर्देश दिया गया कि भीषण गर्मी के चलते ओवरलोडिंग होने से बाधित आपूर्ति पर पूर्णतः अंकुश करने हेतु आवश्यक कार्यों को अग्रिम दो माहों में पूर्ण कर लिया जाय।

  बैठक में विभिन्न जन प्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र में विद्युत से सम्बन्धित शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

21 minutes ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

3 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

4 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

4 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

6 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

6 hours ago