भारी बारिश से तबाही: बाढ़ और भूस्खलन में 41 की मौत, 32 हजार घर नष्ट, लाखों प्रभावित

मैक्सिको (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मैक्सिको में लगातार हो रही भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। वेराक्रूज, पुएब्ला और हिडाल्गो जैसे प्रांतों में बाढ़ और भूस्खलन के कारण अब तक कम से कम 41 लोगों की मौत हो चुकी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सिर्फ वेराक्रूज प्रांत में छह से नौ अक्तूबर तक 540 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई, जिससे 32 हजार से अधिक मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 3.20 लाख से ज्यादा लोग बिजली और संचार व्यवस्था ठप होने से प्रभावित हैं। अधिकारियों ने इस भीषण बारिश के लिए उष्णकटिबंधीय तूफानों ‘प्रिसिला’ और ‘रेमंड’ को जिम्मेदार बताया है, जो मैक्सिको के पश्चिमी तट से टकराए थे।

यह भी पढ़ें – अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर भीषण झड़प: तालिबान ने 58 पाकिस्तानी सैनिक मार गिराने का दावा, हालात युद्ध जैसे

पोजा रिका, जो मैक्सिको सिटी से 275 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित तेल नगरी है, वहां बाढ़ से पहले कोई चेतावनी जारी नहीं की गई थी। हिडाल्गो प्रांत में 16 लोगों की मौत हुई, जबकि 150 समुदायों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। पुएब्ला प्रांत में नौ लोगों की मौत और 16 हजार से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

वेराक्रूज में 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। सेना और नौसेना की टीमें 42 अलग-थलग पड़े गांवों में राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। इस बीच 27 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें – भारतीय सेना में भर्ती का सुनहरा मौका: DG EME ग्रुप C के 69 पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

भयानक दृश्य: 12 फीट तक पानी में डूबी सड़कें, पेड़ों पर लटकी कारें
पोजा रिका के निचले इलाकों में शुक्रवार सुबह 12 फीट तक पानी भर गया। कैजोंस नदी का पानी इतनी तेज गति से आया कि कारें बहकर आपस में टकरा गईं। जब शनिवार सुबह पानी उतरा, तो जगह-जगह तबाही के निशान थे—पेड़ों पर लटकी कारें और ट्रक में फंसे जानवर मृत मिले।

मैक्सिको सरकार ने प्रभावित इलाकों में आपातकाल घोषित कर दिया है और राहत कार्यों के लिए अतिरिक्त फोर्स तैनात की है।

Karan Pandey

Recent Posts

मऊ अपहरण कांड: सरायलखंसी पुलिस ने खोली झूठी साजिश की परतें, मुगलसराय से महिला गिरफ्तार

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मऊ अपहरण कांड में बड़ा खुलासा करते हुए थाना सरायलखंसी पुलिस…

51 minutes ago

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान, दो दिवसीय महोत्सव में उमड़ा ज्ञान और गौरव का संगम

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में आयोजित…

55 minutes ago

पुलिस हिरासत से पॉक्सो आरोपी फरार: श्यामदेउरवां में मचा हड़कंप, खाकी की कार्यशैली पर सवाल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय सनसनी…

1 hour ago

सोमवार राशिफल 2 मार्च 2026: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

🔮 राशिफल 2 मार्च 2026: सोमवार का दिन किन राशियों के लिए शुभ? पढ़ें मेष…

1 hour ago

सोमवार के अचूक उपाय: शिव कृपा पाने के सरल मंत्र

पंचांग 02 मार्च 2026: सोमवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, पूर्णिमा तिथि और चंद्र राशि परिवर्तन…

1 hour ago

NH-730: महराजगंज में ओवरटेक की होड़, दो ट्रेलरों की जोरदार भिड़ंत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में राष्ट्रीय राजमार्ग 730 (NH-730) पर रविवार भोर करीब चार…

3 hours ago