बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।
लगातार दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण खनुआ नदी पुल के पास सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। यह पुल देवरिया-कुशीनगर की सीमा पर स्थित है और बघौचघाट कस्बा को फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र (कुशीनगर) से जोड़ता है।
जानकारी के अनुसार, बारिश के तेज बहाव से पुल के एप्रोच रोड का किनारा टूटकर बह गया है। इससे मार्ग पर जलजमाव और मिट्टी धंसने की समस्या उत्पन्न हो गई है। स्थानीय लोगों ने खतरे को देखते हुए पेड़ की डालियां रखकर आने-जाने वालों को सावधानी बरतने की चेतावनी दी है।
खनुआ नदी पर बना यह पुल देवरिया और कुशीनगर दोनों जनपदों के बीच संपर्क का प्रमुख मार्ग है। इस रास्ते से प्रतिदिन दोनों जिलों के छात्र-छात्राएं स्कूल-कॉलेज, कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्रों के लिए आते-जाते हैं। साथ ही ग्रामीण बाजार करने और मरीजों के इलाज के लिए इसी मार्ग का उपयोग करते हैं।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कर मार्ग को सुचारु किया जाए, ताकि आमजन को परेशानी से राहत मिल सके।
इसे भी पढ़ें –सर्प का कहर: खेत लौटते छात्र और सोती महिला की डसने से मौत, संतकबीरनगर में मातम पसरा
इसे भी पढ़ें –⚡ “बागापार फीडर बना खतरे का जाल — लटकते तार और झुके पोल से मंडरा रहा मौत का साया”
इसे भी पढ़ें –“झारखंड की सबसे युवा मुखिया लापता: बोकारो के ललपनिया में दहशत और रहस्य, तीसरे दिन भी सुराग नदारद”
इसे भी पढ़ें –काशी में आफत की बारिश: 136 साल का रिकॉर्ड टूटा, BHU में जलभराव से ऑक्सीजन वाहन फंसा, इमरजेंसी में घुसा पानी
परदहा/मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बेटियों के सम्मान और उनके…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मलोरना गांव के प्रस्तावित आवास विकास प्रोजेक्ट…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…
अमित वर्मा ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को दिया मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)चैत्र नवरात्र…
छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…