तापमान में भारी गिरावट से जनजीवन अस्त-व्यस्त

बहराइच( राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के बाबागंज सीमावर्ती क्षेत्र में सुबह लोगों को ठिठुरन और गलन के साथ कोहरे और धुंध का सामना करना पड़ा। तापमान का पारा लुढ़कने से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। पूरा दिन ठिठुरन और गलन से लोगों को राहत नहीं मिली। घरों से निकले लोग बर्फीली पछुआ हवाओं के झकोरे से बचने की जुगत करते दिखे। तराई का मौसम लगातार बदलता दिख रहा है। मंगलवार सुबह फिर लोगों का सामना कोहरे और धुंध से हुआ। सुबह कोहरे के चलते आवागमन भी प्रभावित रहा। पहाड़ों से आ रही बर्फीली पछुआ हवाओं ने लोगों को परेशान किया। घरों से मजबूरी में निकले दैनिक मजदूरी पेशा वर्ग के लोग कांपते दिखे।
लोग जैसे तैसे कामकाज के लिए घर से बाहर निकले लेकिन अलाव के आसपास सिमटे नजर आए। वहीं घरों में मौजूद बच्चे बुजुर्ग कंबल और रजाई में दुबके रहे। नए साल का पहला मंगलवार सबसे ठंडा रहा। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते आ रही पछुआ हवाएं अपने साथ नमी भी ला रही है। जिसके चलते तराई में घना कोहरा का सामना लोगों को करना पड़ रहा है और मौसम बिगड़ा हुआ है। वहीं प्रशासन की उदासीन रवैया के चलते सार्वजिनक स्थलों चौराहों व भीड़ भाड़ वाले जगहों पर अलाव जलने की ब्यस्था न होने से शासन के राहत आपदा कोष पर लोगों ने सवाल उठाया। कस्बा वासी उमेश चंद्र अग्रवाल , अकील अहमद नन्हे , अमित कुमार गुप्ता अनूप सिंह सहित दर्जनों व्यापारियों ने प्रशासन से अलाव जलवाने की माँग की है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

विकास भवन में एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई: कमीशन लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार, मचा हड़कंप

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के विकास भवन में बुधवार को एंटी करप्शन…

2 hours ago

महराजगंज: 8 महीने से मानदेय नहीं! 35 हजार वेतन की मांग पर भड़के ग्राम रोजगार सेवक, बड़े आंदोलन की चेतावनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद महराजगंज में ग्राम रोजगार सेवकों का आक्रोश अब खुलकर सामने…

2 hours ago

शांति समिति की बैठक संपन्न, रामनवमी और ईद पर सौहार्द बनाए रखने की अपील

देवरिया/भाटपाररानी (राष्ट्र की परम्परा)भाटपाररानी में आगामी रामनवमी और ईद त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग…

5 hours ago

नाबालिग से अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को 4 साल की सजा, कोर्ट का सख्त संदेश

सरायकेला (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)झारखंड के सरायकेला जिले में नाबालिग से छेड़छाड़ के गंभीर मामले…

7 hours ago

🟧 विडंबना नहीं तो और क्या

परिचय अपने ही देश में बेघर दर्द झेलना और शरणार्थी जैसा जीवन जीना आज की…

7 hours ago

अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर सख्ती: 15 दिन में पहचान, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

बलिया में प्रशासन सख्त: स्वास्थ्य और विकास कार्यों की गहन समीक्षा बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जिले…

8 hours ago