देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां रुद्रपुर के निकट फतेहपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते छह लोगों की हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंच कर भारी पुलिस बल द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है। घटना को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मचा है। घटनास्थल पर चीख- पुकार से पूरा गांव सहम उठा है। गांव में तनाव का माहौल है। छह लोगों की हत्या की खबर ने पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा दिया है।
रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में भूमि विवाद में एक परिवार की छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतकों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार गांव में एक व्यक्ति से भूमि विवाद काफी लंबे समय से चल रहा है।
अभी तक प्राप्त खबर के अनुसार सोमवार की सुबह करीब 7:00 बजे दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ। झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि गोली चलने से छह लोगों की मौत हो गई। मौके पर पुलिस बल तैनात है । तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी भेजी जा रही है। हत्या के बाद गांव में अफरा तफरी का माहौल है।
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी संकल्प शर्मा ने आसपास के थानों को मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया। वे खुद घटनास्थल पर रवाना हुए। डीएम अखंड प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंच गए हैं।
इनकी हुई है हत्या
सत्यप्रकाश दूबे (54) पुत्र जनार्दन दूबे,
किरन दूबे (52) पत्नी सत्यप्रकाश दूबे,
सलोनी (18) पुत्री सत्यप्रकाश दूबे,
नंदिनी (10) पुत्री सत्यप्रकाश दूबे,
गांधी (15) पुत्र सत्यप्रकाश दूबे,
प्रेम यादव (50) पुत्र रामभवन यादव,
इन्हें किया गया रेफर
अनमोल (8) पुत्र सत्यप्रकाश दूबे
22 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: समय की धारा में एक दिनइतिहास सीधी रेखा नहीं है;…
🕉️ Panchang 22 February 2026 (रविवार) – संपूर्ण वैदिक पंचांगतिथि: फाल्गुन शुक्ल पक्ष पंचमी (11:10…
फायरिंग और आगजनी, प्रधान के बेटे पर आरोप कानपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश…
बृज भूषण शरण सिंह गोंडा/लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। गोंडा से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व…
इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। अफगानिस्तान में Pakistan Airstrike को लेकर नई जानकारी सामने आई है।…
बलिया/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बैरिया क्षेत्र में हुए सनसनीखेज किन्नर रेखा हत्याकांड…