श्रवण जागरूकता डोर टू डोर कार्यक्रम का आयोजन

बलिया( राष्ट्र की परम्परा)
विश्व श्रवण दिवस के अवसर पर सर्व सेवा संस्थान, नवरतनपुर, द्वारा श्रवण जागरूकता डोर टू डोर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को श्रवण दोष और कान की देखभाल के बारे में जागरूक करना। जिससे श्रवण दोष को होने से बचाया जा सके।
इस अवसर पर संस्था प्राचार्या-ममता प्रजापति ने बताया कि हर साल 3 मार्च को विश्व श्रवण दिवस के रूप में मनाया जाता है, ताकि लोगों में बहरेपन और सुनने की हानि को रोकने को लेकर जागरूकता बढ़ाई जा सके। यह दुनिया भर में कान और सुनने से जुड़ी देखभाल को बढ़ावा देने के लिए भी मनाया जाता है। श्रवण दोष के निम्न कारण हो सकतें है, जन्म के तुरन्त बाद बच्चे को तेज बुखार का आना बच्चे की श्रवण दिव्यांगता के कारण हो सकता हैै, समय-समय पर टीकाकरण न कराने के कारण श्रवण दोष हो सकता है, बच्चे को संक्रमित रोग हो जाने पर जैसे- टी.वी, काली खासी, टाइफाईड, पीलिया, मेनिन्जाइटिस आदि, दुर्घटना या चोट लग जाने के कारण श्रवण दोष हो सकता है, बच्चे को माइसिन ग्रुप की दवा देने से दवा रियेक्सन कर सकती है, जिसके कारण श्रवण दोष हो सकता है, कान में किसी प्रकार के खराबी होने के कारण श्रवण दोष हो सकता है, कान पर थप्पड़़ मारने के कारण श्रवण दोष हो सकता है, कान में अधिक मात्रा में वैक्स जमा होने के कारण श्रवण दोष हो सकता है, कान में तेल अथवा पानी जाने के कारण श्रवण दोष हो सकता है साथ ही इसके बचाव के बारे में बताया गया।
इस अवसर पर सिंधराज, अतुल कुमार, अनुराग मनी, संदीप कुमार प्रजापति, सुनिल कुमार प्रजापति, अवधेश यादव, नागेद्र यादव, पवन, आनन्द यादव, सतीश आदि एवं डी एड विशेष शिक्षा-श्रवण बाधिता व बौद्धिक अक्षमता के छात्र उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

इंदौर में चौंकाने वाला मामला: पत्नी पर प्रेमी संग साजिश, जहर देने और संपत्ति हड़पने का आरोप

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के खुडैल थाना क्षेत्र में एक…

1 hour ago

श्रीनगर में बड़ा हादसा: CRPF का मोबाइल बंकर नदी में गिरा, 7 जवान घायल

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां…

1 hour ago

IND vs SA: सुपर-8 से पहले टीम इंडिया को झटका, मोहम्मद सिराज अभ्यास में चोटिल

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज में चारों मैच जीतकर सुपर-8…

1 hour ago

AI Summit 2026 में विरोध के बाद सियासी संग्राम तेज, BJP का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी के भारत मंडपम में शुक्रवार (20 फरवरी) को आयोजित…

2 hours ago

डॉ. कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ को ‘मातृभाषा रत्न 2026’ सम्मान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी लखनऊ के प्रख्यात साहित्यकार, कवि, लेखक एवं सेना से सेवानिवृत्त…

2 hours ago

मेहदावल तहसील में प्रशासनिक सख्ती, संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम के कड़े निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मेहदावल में…

2 hours ago