शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने के लिए सुजानगंज पुलिस तैयार

पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल के निर्देशो का कड़ाई से हो रहा है पालन

जौनपुर(राष्ट्र की परम्परा)
पूरे देश में इनदिनों लोकसभा के चुनाव का बिगुल बज चुका है, देश की पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए कमर कस चुकी हैं। बता दें कि भारत देश का प्रजातंत्र दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, भारत देश के चुनाव पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी रहती है देश का आम चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से हो इसलिए पुलिस विभाग कई महीनो पहले से ही तैयार हो जाता है और रात दिन एक करके कड़ी मेहनत करता है, तब जाकर देश में लोकतंत्र का सफल उत्सव का आयोजन हो पता है। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल के निर्देश पर सुजानगंज पुलिस थाने की कमान महेश पाल सिंह को सौंपी गई है। वर्ष 2008 के बैच के उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हुए महेश पाल सिंह को 15 वर्षों का पुलिस विभाग में कार्य करने का खासा अनुभव है। महेश पाल सिंह ने पुलिस अधीक्षक अजय पाल के अंडर में भी काम किया है, उनकी काबिलियत को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने उन्हें सुजानगंज थाने की कमान दी है। महेश पाल सिंह ने बताया कि क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए वह 24 घंटे तत्पर हैं । उन्होंने आव्हान किया है कि किसी भी समस्या के लिए जनता उनसे डायरेक्ट मोबाइल पर संपर्क कर सकती है। उन्होंने घोषणा की है कि सुजानगंज थाने में दलालों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित कर दिया गया है । जनता अपनी समस्याओं के लिए पुलिस से डायरेक्ट संपर्क करें, अगर कोई दलाल पुलिस स्टेशन में दिखाई दिया तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। महेश पाल सिंह ने दावा किया है कि चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए अपराधियों पर पैनी दृष्टि सुजानगंज पुलिस रखते हुए हैं तथा अपराधिक रिकॉर्ड वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जा रही है।क्षेत्र की जनता एवं व्यापारियों को आश्वासन देते हुए महेश पाल सिंह ने दावा किया है कि किसी भी प्रकार की दबंगई को नहीं बक्शा जायेगा। सभी व्यापारी और आम जनता निर्भय होकर अपने कर्तव्यों को अंजाम दें तथा गुंडों एवं मवालियो के खिलाफ निर्भीक होकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराए । पुलिस उनकी सहायता के लिए हमेशा तत्पर है।

rkpnews@desk

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

18 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

3 days ago