कोरोना की आहट पर एलर्ट हुआ स्वास्थ्य विभाग

आजमगढ़( राष्ट्र की परम्परा ) विश्व स्तर पर बढ़ते हुए कोरोना के प्रकोप को देखते हुए जिले का स्वास्थ्य महकमा भी हरकत में आ गया है। जिससे पीजीआई चक्रपानपुर में कोरोना वार्ड को पूरी तरह से एक्टिव कर दिया गया है। डा0 नेयाज हुसैन ने बताया कि कोरोना से निबटने के लिए स्क्रीनिंग बढ़ा दी गई है। अभी फिलहाल कोई भी नया केस नहीं मिला है। हम पूरी मेडिकल व्यवस्था के साथ कोरोना से निबटने के लिए तैयार हैं। ज्ञातब्य है कि अमेरिका, चीन समेत दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में इजाफा हो रहा है। इस इजाफे के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने उच्चस्तरीय बैठक ली है। कोरोना वायरस के खतरे को लेकर सरकार अब एक्शन मोड पर आ गई है। स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि कोरोना वायरस अभी गया नहीं है इसलिए ऐहतियात बरतनी काफी जरूरी है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार रहे।
इस बैठक के बाद नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने कहा कि खांसी जुकाम सर्दी इस मौसम में होता ही है, ऐसे में पैनिक होने की जरुरत नहीं है। वायरस की जांच के लिए टेस्ट कराना होगा। प्रीकॉशन डोज लेने के लिए भी अपील की जाएगी। पैंडेमिक की बढ़ती स्थिति को देखते हुए एहतियात खुराक लेने की अपील की जाएगी। नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने कहा कि सरकार सतर्क है। बैठक में कोरोना की स्थिति को लेकर चर्चा हुई है।इन्होने सुझाव दिया की मास्क लगाना जरूरी है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भी जरुरी है। सीनियर सीटिजन और बीमारों के लिए एहतियात बरतना काफी अहम है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बाढ़ राहत में भ्रष्टाचार का भंडाफोड़: तहसील से तंत्र तक हिल गया सिस्टम

भ्रष्टाचार कोविड महामारी या कैंसर से भी अधिक खतरनाक बीमारी है, क्योंकि यह धीरे-धीरे पूरे…

2 hours ago

भागवत कथा में शुकदेव-परीक्षित संवाद और भक्ति का महत्व बताया गया

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के रुद्रपुर स्टैंड पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन…

3 hours ago

अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो…

3 hours ago

10 अप्रैल से तीन पालियों में होंगी सम सेमेस्टर परीक्षाएं

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 के अंतर्गत सेमेस्टर प्रणाली…

3 hours ago

भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर सेवा, समर्पण और राष्ट्र प्रथम का संकल्प दोहराया

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर…

3 hours ago

बलिया जनपद में किसानों के हित में चलाए जा रहे फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में किसानों के हित में चलाए जा रहे फॉर्मर रजिस्ट्री…

5 hours ago