एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला 30 दिसम्बर को

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)l एक दिवसीय रोजगार मेले के आयोजन के संदर्भ में जानकारी देते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय, कुशीनगर के तत्वावधान में साखोपार-कुशीनगर में दिनांक: 30.12.2022 को एक दिवसीय बृहद रोजगार मेले का आयोजन प्रस्तावित किया गया है, इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के कम्पनी के भर्ती अधिकारी उपस्थित रह कर विभिन्न पदों पर परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती की कार्यवाही सम्पादित करेंगे। इस रोजगार मेले में हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक एवं आई०टी०आई उत्तीर्ण तथा 18 से 35 आयु के अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकते है। रोजगार मेले में , डी०एम०डी० इण्डिया प्रा०लि०, पिपल ट्री आनलाइन, ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल एण्ड आर्युवेदिक प्रा०लि०, हिमालयन मैनपावर सर्विसेस, एच०डी०एफ०सी० इण्डिया प्रा०लि०, आर० आर0 इलेक्ट्रानिक मैनपावर सर्विस, सिप्ला आर्युवेदा, कॅरियर ब्राइट स्किल सोल्यूशन, प्रेरणा इनवोटिव सोल्यूशन प्रा०लि० एल०आई०सी०पडरौना, एवं एस0बी0आई0 फाईनेंन्स इत्यादि कम्पनियां प्रतिभाग करेगी।  जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि इस रोजगार मेले में प्रतिभाग के इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के वेब पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर अपने आई0डी0 पासवर्ड से लॉगइन कर सम्बन्धित कम्पनी में अपनी योग्यतानुसार आनलाईन आवेदन कर मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। सभी अभ्यर्थी अपनी समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, फोटो एवं बायोडाटा इत्यादि के साथ पूर्वान्ह 10.00 बजे साखोपार कुशीनगर में उपस्थित होकर रोजगार मेले में सम्मिलित हो सकते है । इस मेले की सम्पूर्ण प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है। रोजगार मेले में आने हेतु कोई यात्रा व्यय देय नही है

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

जालसाजी के मुकदमे में फर्जी गवाह बनाने का आरोप

पांच लोगों ने शपथपत्र देकर गवाही और हस्ताक्षर से किया इनकार, निष्पक्ष जांच की मांग…

4 minutes ago

चुनाव आयोग पर CJP के गंभीर सवाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम

CJP ने दी आंदोलन की चेतावनी चुनाव आयोग पर CJP का बड़ा हमला, CEC के…

14 minutes ago

ऑटो ने सड़क किनारे खड़े परिवार को कुचला, दो वर्षीय देवांश की मौत

चार माह की बच्ची का हाथ टूटा, चालक ऑटो लेकर फरार; उरुवा थाना क्षेत्र में…

16 minutes ago

बरहज में सोशल सेक्टर की योजनाओं को लेकर जनकल्याणकारी शिविर आयोजित

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज तहसील सभागार में जिला प्रशासन की ओर से सोशल सेक्टर…

20 minutes ago

9.23 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ अडानी परिवार नंबर-1, जानिए किस तेजी से बदला अमीरों का गणित

अडानी फिर नंबर-1, अंबानी दूसरे पायदान पर; भारत में रिकॉर्ड 391 डॉलर अरबपति देवरिया (राष्ट्र…

2 hours ago

नहर में बहता मिला 65 वर्षीय महिला का शव, इलाके में फैली सनसनी

नहर में शव दिखते ही मचा हड़कंप, 65 वर्षीय महिला की अब तक नहीं हुई…

2 hours ago