सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य जागरूकता शिविर‌ का आयोजन

गरीब तबके के लोगों के लिए स्वास्थ्य शिविर वरदान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।
गुरु गोरक्षनाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौक बाजार में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का उद्घाटन सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने फीता काट कर किया। इस अवसर पर विधायक सदर जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि समाज के गरीब तबके के लोगो के लिए इस तरह के स्वास्थ्य शिविर वरदान साबित होते हैं। हमारी सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत कार्य किए हैं। कोरोना काल में हमारे चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ के लोगो ने अपनी जान की परवाह किए बिना लोगो की सेवा की। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अल्प समय में टीके का निर्माण हुआ। हमारी सरकार ग्रामीण क्षेत्र के लोगो के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर है और इसी का परिणाम है कि जनपद के सभी विकास खंडों व दूर-दराज के क्षेत्रों में सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण किया जा रहा है और इस तरह के शिविर आयोजित किये जा रहे हैं।
जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि स्वास्थ्य जांच शिविर की यह योजना प्रदेश सरकार की अच्छी पहल है और सभी को इसका लाभ लेना चाहिए। इस प्रकार के शिविर में एक ही छत के नीचे आपके स्वास्थ्य संबंधी अनेक समस्याओं का निराकरण हो जाता है।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नीना वर्मा ने शिविर में अधिक से अधिक लोगो को भाग लेने और अपना इलाज कराने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि शिविर में अनुभवी व योग्य डॉक्टरों का परामर्श मरीजों को मिलेगा।
एसीएमओ डॉ राजेन्द्र प्रसाद ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक तथा स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

‘जेलर 2’ की रिलीज से पहले सुनामी! एडवांस बुकिंग ₹60 करोड़ पार, पहले दिन टूट सकते हैं बड़े रिकॉर्ड

प्रवीन कुमार यादव की रिपोर्ट चेन्नई/मुंबई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म…

13 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में घिरे गृह सचिव! रायसीना हिल पर पाबंदियों को लेकर बिना शर्त माफी, अब अदालत के रुख पर नजर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन के दौरान लगाई गई सख्त…

22 minutes ago

चार साल बाद भी नहीं थमी अंकिता के परिवार की लड़ाई! इंडिया गेट पर प्रदर्शन, कथित VIP को लेकर फिर उठे सवाल

फोटो ai निर्मित नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित ‘वीआईपी’…

31 minutes ago

हत्याकांड में पुलिस की तेज हुई जांच, दुकान के अंदर हत्या कर फरार हुआ हमलावर

दुकान के अंदर खूनी वारदात! 32 वर्षीय वसीम की गोली मारकर हत्या, हमलावरों की तलाश…

3 hours ago

नोएडा से दिल्ली पहुंचना होगा आसान! हाफ मैराथन के लिए DMRC का खास इंतजाम, जानें किन यात्रियों को मिलेगा फायदा

नोएडा से दिल्ली जाने वालों के लिए बड़ी खबर! रविवार सुबह 3:30 बजे से दौड़ेगी…

3 hours ago