डीएम ने किया चौक में निर्माणाधीन कार्यों स्थलीय निरीक्षण

दिसंबर माह तक परियोजना को पूर्ण कराने का सख्त निर्देश

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं होगा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने रामग्राम परियोजना के अंतर्गत चौक में निर्माणाधीन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर परियोजना के प्रगति की जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने अतिथि गृह ,ध्यान साधना केंद्र ,स्वागत द्वार व तालाब के घाट निर्माण कार्यों के प्रगति की जानकारी ली। परियोजना के आगणन और नक्शे आदि का अवलोकन किया तथा संबंधित कार्यदायी संस्था के जेई द्वारा बताया गया कि अतिथि गृह के प्लिंथ का कार्य तथा घाट के नीव का कार्य पूरा हो चुका है। ध्यान साधना केंद्र के नींव का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने परियोजना को दिसंबर माह तक पूर्ण करने का निर्देश दिया। तथा कहा कि निर्माणकार्यों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नही किया जाएगा। इस परियोजना के पूर्ण होने से जनपद में देश-विदेश से पर्यटकों के लिए गुणवत्तापूर्ण व विभिन्न सुविधाओं से युक्त केंद्र उपलब्ध कराना सरकार का लक्ष्य है। इसलिए सभी कार्य मानक के अनुसार हों इसको सुनिश्चित करें।
उक्त परियोजना की लागत 7.49 करोड़ रुपये है, जिसमें अतिथि गृह, ध्यान केंद्र, स्वागत द्वार, तालाब का घाट आदि कार्यों को किया जाना है।
मौके पर यूपीपीसीएल के जे.ई. सुनील कुमार मौर्य व अन्य लोग उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

‘जेलर 2’ की रिलीज से पहले सुनामी! एडवांस बुकिंग ₹60 करोड़ पार, पहले दिन टूट सकते हैं बड़े रिकॉर्ड

प्रवीन कुमार यादव की रिपोर्ट चेन्नई/मुंबई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म…

12 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में घिरे गृह सचिव! रायसीना हिल पर पाबंदियों को लेकर बिना शर्त माफी, अब अदालत के रुख पर नजर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन के दौरान लगाई गई सख्त…

21 minutes ago

चार साल बाद भी नहीं थमी अंकिता के परिवार की लड़ाई! इंडिया गेट पर प्रदर्शन, कथित VIP को लेकर फिर उठे सवाल

फोटो ai निर्मित नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित ‘वीआईपी’…

30 minutes ago

हत्याकांड में पुलिस की तेज हुई जांच, दुकान के अंदर हत्या कर फरार हुआ हमलावर

दुकान के अंदर खूनी वारदात! 32 वर्षीय वसीम की गोली मारकर हत्या, हमलावरों की तलाश…

3 hours ago

नोएडा से दिल्ली पहुंचना होगा आसान! हाफ मैराथन के लिए DMRC का खास इंतजाम, जानें किन यात्रियों को मिलेगा फायदा

नोएडा से दिल्ली जाने वालों के लिए बड़ी खबर! रविवार सुबह 3:30 बजे से दौड़ेगी…

3 hours ago