जनसंख्या स्थिरता के लिए विधायक नानपारा व डीएम ने रवाना किये जागरूकता वाहन

विधायक व डीएम ने कलेक्ट्रेट में दिखायी हरी झण्डी

उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित होंगे स्वास्थ कर्मी

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई तथा 11 से 27 जुलाई, 2023 तक जनपद में आयोजित होने वाले जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के दौरान जनसंख्या नियन्त्रण हेतु , जनसामान्य में जनजागरूकता लाने के उद्देश्य से विधायक नानपारा राम निवास वर्मा व जिलाधिकारी मोनिका रानी ने संयुक्त रूप से कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झण्डी दिखाकर जन-जागरूकता वाहनों को रवाना किया। जागरूकता वाहन पखवाड़ा अवधि में जनपद के नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजन को जनसंख्या स्थिरता के लिए जागरूक करेंगे तथा विभागीय प्रचार सामग्री का वितरण भी करेंगे। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. सिंह, डीपीएम सरजू खान, डीएचइआईओ बृजेश सिंह, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी तेजवापुर अभिषेक अग्निहोत्री सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.के. सिंह ने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में महर्षि बालार्क चिकित्सालय परिसर में मोबियस फाउण्डेशन की ओर शिविर आयोजित किया गया है। डॉ. सिंह ने यह भी बताया कि जनसंख्या नियन्त्रण पखवाड़ा अन्तर्गत परिवार नियोजन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु आशा, ए.एन.एम., आशा संगिनी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

‘जेलर 2’ की रिलीज से पहले सुनामी! एडवांस बुकिंग ₹60 करोड़ पार, पहले दिन टूट सकते हैं बड़े रिकॉर्ड

प्रवीन कुमार यादव की रिपोर्ट चेन्नई/मुंबई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म…

11 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में घिरे गृह सचिव! रायसीना हिल पर पाबंदियों को लेकर बिना शर्त माफी, अब अदालत के रुख पर नजर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन के दौरान लगाई गई सख्त…

20 minutes ago

चार साल बाद भी नहीं थमी अंकिता के परिवार की लड़ाई! इंडिया गेट पर प्रदर्शन, कथित VIP को लेकर फिर उठे सवाल

फोटो ai निर्मित नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित ‘वीआईपी’…

29 minutes ago

हत्याकांड में पुलिस की तेज हुई जांच, दुकान के अंदर हत्या कर फरार हुआ हमलावर

दुकान के अंदर खूनी वारदात! 32 वर्षीय वसीम की गोली मारकर हत्या, हमलावरों की तलाश…

3 hours ago

नोएडा से दिल्ली पहुंचना होगा आसान! हाफ मैराथन के लिए DMRC का खास इंतजाम, जानें किन यात्रियों को मिलेगा फायदा

नोएडा से दिल्ली जाने वालों के लिए बड़ी खबर! रविवार सुबह 3:30 बजे से दौड़ेगी…

3 hours ago