मोतीहारी/बिहार(राष्ट्र की परम्परा)
मधुबन पुलिस ने थाना क्षेत्र के कंश पकड़ी में गत 14 जुलाई को हर्ष फायरिंग करने वाले अभियुक्त को 27 सितंबर को हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संदर्भ में डीएसपी सुबोध कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि कंशपकड़ी में 14 जुलाई को हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से कंशपकड़ी निवासी लक्की कुमार घायल हो गए थे। जिसका इलाज के दौरान मौत हो गई थी। उक्त कांड की समीक्षा के क्रम में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने उक्त कांड का तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान किया। कांड में शामिल कंशपकड़ी के राजा सहनी को 27 सितंबर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में राजा सहनी ने हर्ष फायरिंग में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया तथा कांड में प्रयुक्त हथियार देसी कट्टा एवं एक जिंदा गोली को बरामद किया गया।
20 फ़रवरी को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में दर्ज प्रमुख व्यक्तित्वों की पुण्यतिथि 20…
बरहज में पूर्व विधायक राम प्रसाद जायसवाल की 9वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि बरहज/देवरिया (राष्ट्र…
20 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति: इतिहास के प्रमुख जन्मदिन20 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति भारतीय साहित्य,…
20 फरवरी 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें आज का दैनिक राशिफल, किसे होगा…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व से पहले खाद्य विभाग सख्त नजर आ…