पांच के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत भेजे गए जेल
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर नगर के सोहनाग रोड पर विगत दिनों रात में कुछ नवजवान युवकों ने खूब तांडव मचाया और महिला समेत कई लोगो के साथ मारपीट की जिसमे महिला बुरी तरह घायल हो गई जिसका इलाज वर्तमान में देवरिया मेडिकल कॉलेज में चल रहा है ।इस संदर्भ में मिले प्रार्थना पत्र के अनुसार पांच लोगो के खिलाफ पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया ।
यहीं नहीं इन युवकों ने सोहनाग मोड़ पर एक ठेला को भी पलट दिया और यह तांडव लगभग घंटो तक चला सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी युवकों को पकड़ कर थाने लाई और महिला का सलेमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार कराया जहा डॉक्टरों ने स्थिति नाजुक देख मेडिकल कॉलेज भेज दिया जहा महिला का इलाज चल रहा है ।घायल महिला के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के ठोका चुरामन गांव निवासी गौरव तिवारी उर्फ गुड्डू पुत्र रामजी ,अजय तिवारी पुत्र रामध्यान ,कृष पासवान पुत्र प्रेमचंद ,कृष्ण पाण्डेय पुत्र जयप्रकाश, अनुज तिवारी पुत्र मनोज के खिलाफ बि एन एस की धारा 109,115,(2),191(2),333,352,351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार पांचो लोगो को जेल भेज दिया ।
BRICS Summit 2026: भारत की कूटनीति का दम, मोदी की 15 से अधिक द्विपक्षीय बैठकों…
बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…
चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…
निःशुल्क मेहंदी शिविर में उमड़ी माताओं-बहनों की भीड़, छात्राओं ने हुनर से सजाए हाथ महराजगंज…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “जो राजनीतिक दल सैथवार समाज को पांच या उससे…
देवरिया में ट्रेन से 30.23 लाख रुपये नकद बरामद, संदिग्ध युवक हिरासत में; गोरखपुर ले…