शोषित, वंचित, पीड़ितों की आवाज थे हरिवंश सहाय: अशोक सहाय

भाटपार रानी, देवरिया (राष्ट्र की परंपरा):
तहसील क्षेत्र के ग्राम कुकुर घाटी स्थित टोला विशंभरपुर में पूर्व सांसद स्व. हरिवंश सहाय की तृतीय पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सेवानिवृत्त जिला जज व स्व. सहाय के पुत्र अशोक सहाय ने कहा कि “पिताजी समाज के शोषित, वंचित और पीड़ितों की आवाज थे। वे सड़क से लेकर सदन तक जनसमस्याओं को उठाने में हमेशा अग्रणी रहते थे।”

सपा नेता श्याम देव यादव ने उन्हें पूर्वांचल का “राजनीति का चाणक्य” बताया और कहा कि “हरिवंश सहाय कुशल वक्ता और मजबूत राजनैतिक रणनीतिकार थे।”

भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह कुशवाहा ने कहा कि “सहाय जी भाटपार रानी विधानसभा से चार बार और सलेमपुर लोकसभा से एक बार सांसद रहे। मुलायम सिंह यादव सरकार में उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा भी प्राप्त था।”

स्व. सहाय के छोटे पुत्र डॉ. अरविंद सहाय ने कहा कि “राजनीति में जब भी पारदर्शिता और नैतिकता की चर्चा होती है, तब हरिवंश सहाय का नाम श्रद्धा से लिया जाता है।”

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विशंभर पांडेय, अनिल शाही, मनोज वर्मा, जयप्रकाश तिवारी, अभय प्रताप सिंह, डॉ. जे. अली, संजय सिंह सैथवार, अनिरुद्ध कुशवाहा, राघवेंद्र सिंह, पूनम रावत, मुन्ना राय, भोला चौहान, प्रभु यादव, और अन्य सैकड़ों लोग मौजूद

rkpnews@desk

Recent Posts

गांव-गांव पहुंचाया गया राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0 का संदेश

आपसी सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित और कम खर्चीले समाधान के लिए ग्रामीणों को किया…

2 hours ago

आगरा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, 1200 से ज्यादा वोटर वाले बूथों पर DM की नजर; जानें पूरी समयसीमा

आगरा में जनगणना से लेकर वोटर लिस्ट से जननी सुरक्षा योजना का जाना DM मनीष…

3 hours ago

मां तरकुलहा देवी धाम में मां कात्यायनी की पूजा, दुर्गा सप्तशती पाठ के बाद बंटा प्रसाद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…

4 hours ago

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर जोर, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…

4 hours ago

तिरंगे को लेकर आमने-सामने सरकार और विपक्ष? CJP मार्च से पहले कार्रवाई, AAP से ममता-अखिलेश तक ने घेरा

फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…

4 hours ago