गौतमबुद्ध नगर पुलिस जनता की मित्र हैं – पुलिस आयुक्त

संवाददाता ओ पी श्रीवास्तव ।

गौतमबुद्ध नगर (राष्ट्र की परम्परा) गौतमबुद्ध नगर की पुलिस जनता के प्रति सदैव मित्र की भांति खड़ी रहती है और कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु तत्पर रहतीं हैं। यह कहना है गौतम बुद्ध नगर की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह का। अवसर था पुलिस थाने के लोकार्पण का। उन्होंने नोएडा के सेक्टर-63 स्थित पुलिस थाने के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन, आवासीय परिसर व गौतमबुद्धनगर के प्रथम ई-मालखाने का सोमवार को विधिवत लोकार्पण किया।
इस अवसर पर उनके द्वारा बताया गया कि हमारा उद्देश्य पुलिसिंग को नागरिकों के लिए अधिक सुलभ, पारदर्शी और प्रभावी बनाना है। इस नवनिर्मित भवन के माध्यम से न केवल नागरिकों को बेहतर सेवा मिलेगी, बल्कि पुलिसकर्मियों को सुविधाजनक और समर्पित कार्य वातावरण भी प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि नवनिर्मित भवन नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु एक मॉडल पुलिस स्टेशन के रूप में कार्य करेगा। यह पुलिस थाना अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त है, जिसमें आधुनिक प्रशासनिक कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, साइबर सेल, सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम) कक्ष, विवेचना कक्ष, हवालात, ई-मालखाना व रेस्ट रूम सुविधाएं शामिल हैं।

इस अवसर पर डी सी पी सैंट्रल शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि इस थाना के सभी कक्ष आधुनिक व बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर से युक्त होने के साथ इनमें ग्रीन एनर्जी का उपयोग, निरंतर विद्युत आपूर्ति, उच्च गति की इंटरनेट सुविधा तथा कार्यप्रणाली को पेपरलेस बनाने की दिशा में विशेष प्रयास किए गए हैं।
थाना सेक्टर-63 में गौतमबुद्धनगर के प्रथम ई-मालखाने का लोकार्पण किया गया है।
ई-मालखाना साक्ष्य प्रबंधन को डिजिटल बनाने के साथ-साथ पुलिस थानों में जमा की गई संपत्ति को सुरक्षित और वैज्ञानिक तरीके से रखने के लिए उपयोगी है। ई-मालखाना जांच अधिकारियों को संपत्ति की जानकारी प्राप्त करने में भी मदद करता है, जिससे जांच प्रक्रिया आसान हो जाती है। यह पारदर्शिता को भी बढ़ाने के साथ-साथ जनसेवा को और अधिक सशक्त करेगा।

नए थाना भवन के उद्घाटन के अवसर पर ए डी सी पी हृदयेश कुमार कठेरिया ने बताया कि नवनिर्मित भवन में पुलिसकर्मियों हेतु आवासीय भवन का निर्माण भी किया गया है, जिसमें पुलिसकर्मियों को कई बेहतर सुविधाएं प्रदान की गई है। नए आवासीय भवन में पुलिस कर्मियों के आराम के साथ-साथ उन्हें तनाव मुक्त रखने हेतु बाह्य शारीरिक गतिविधियों का भी उचित प्रबंध किया गया है। भवन में मेस का भी निर्माण किया गया है जिससे पुलिसकर्मियों को साफ व स्वच्छ भोजन प्राप्त होगा।

थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि नवनिर्मित भवन में आगंतुकों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। महिलाओं के लिए महिला हेल्प डेस्क स्थापित की गई है, जहाँ वे निसंकोच अपनी शिकायतें या समस्याएँ दर्ज करा सकती हैं। महिला हेल्प डेस्क पर 24 महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटीयाँ रहेगी। इसके अतिरिक्त, आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है। पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था भी उपलब्ध है। इस भवन का उपयोग अधिकतम दक्षता के साथ नागरिकों की शिकायतों का शीघ्र समाधान करने हेतु किया जायेगा।

आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने इस मौके पर थाना परिसर में वृक्षारोपण किया एवं तीन चौकीदारो को सम्मानित किया । जबकि अपर पुलिस आयुक्त ने स्कूल के बच्चियों को उपहार प्रदान किया।

इस मौके पर भारी संख्या में आम जनता सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थिति रहे।


rkpnews@desk

Recent Posts

गांव-गांव पहुंचाया गया राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0 का संदेश

आपसी सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित और कम खर्चीले समाधान के लिए ग्रामीणों को किया…

3 hours ago

आगरा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, 1200 से ज्यादा वोटर वाले बूथों पर DM की नजर; जानें पूरी समयसीमा

आगरा में जनगणना से लेकर वोटर लिस्ट से जननी सुरक्षा योजना का जाना DM मनीष…

3 hours ago

मां तरकुलहा देवी धाम में मां कात्यायनी की पूजा, दुर्गा सप्तशती पाठ के बाद बंटा प्रसाद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…

4 hours ago

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर जोर, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…

4 hours ago

तिरंगे को लेकर आमने-सामने सरकार और विपक्ष? CJP मार्च से पहले कार्रवाई, AAP से ममता-अखिलेश तक ने घेरा

फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…

4 hours ago