परिश्रम ही सफलता की कुंजी: फ़ौजी मनोज निषाद

महाराजगंज( राष्ट्र की परम्परा)। जिले के परतावल विकासखंड अंतर्गत सिरसिया में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के मेधावियों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में 205 छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया था जिसमें ओमप्रकाश मौर्य प्रथम, अभिषेक यादव द्वितीय तथा बिट्टू शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया l

फौजी मनोज निषाद, डा. हरिकेश बहादुर यादव, संजय यादव ने इन मेधावियों को नकद, प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनोज निषाद ने कहा कि परिश्रम ही सफलता की कुंजी है जो व्यक्ति परिश्रम लगन व निष्ठा के साथ करता है निश्चय ही वह अपने लक्ष्य को प्राप्त करता है। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से छात्र एवं छात्राओं के अंदर छिपी हुई प्रतिभा उजागर होती है तो वही बच्चों का बौद्धिक विकास भी होता है। इस मौके पर उमाकांत चौधरी, श्याम सुंदर, मनोज यादव, राजकुमार, नसीम खान, विजय शुक्ल आदि मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

लक्ष्य प्राप्ति की राह

प्रेरक प्रसंग: मो.मोइजुद्दीन- झारखण्ड एक किसान के घर एक दिन उसका कोई परिचित मिलने आया।…

6 minutes ago

पुरी जगन्नाथ मंदिर में 46 साल बाद रत्न भंडार के आभूषणों की होगी गिनती, जनवरी से शुरू होने की संभावना

पुरी/ओडिशा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार में रखे गए…

11 minutes ago

सड़क सुरक्षा: प्रशासनिक आदेश से सामाजिक जिम्मेदारी तक

सड़क सुरक्षा आज महज़ यातायात नियमों का विषय नहीं रही, बल्कि यह समाज की संवेदनशीलता…

15 minutes ago

त्रिपुरा में तीन बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार, बिना दस्तावेज बढ़ई का काम कर रहे थे

गोमती/त्रिपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। त्रिपुरा पुलिस ने अवैध घुसपैठ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते…

17 minutes ago

तमिलनाडु में भीषण सड़क हादसा: बस का टायर फटने से 9 लोगों की मौत, सीएम स्टालिन ने जताया शोक

कुड्डालोर/तमिलनाडु (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में बीती रात एक दर्दनाक सड़क…

27 minutes ago

नारी शक्ति: संस्कार से सत्ता तक सामाजिक परिवर्तन की असली ताकत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय सभ्यता की आत्मा में नारी शक्ति का विशेष स्थान रहा…

31 minutes ago