हक की बात जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम आयोजित

कक्षा 2 का 9 वर्षीय आर्यन चौहान डीएम बनने की इच्छा जताई डीएम ने उसे अपनी कुर्सी बैठने को दी

पीड़ित महिलाओं का प्रशासन पूर्ण रूप से मदद करेगा —डीएम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। महिला व बाल कल्याण विभाग के तत्वावधान में आयोजित हक की बात जिलाधिकारी के साथ में घरेलू हिंसा व अन्य समस्याओं से पीड़ित महिलाओं व कोविड के दौरान अपने अभिभावकों को गंवाने वालों बच्चों से वार्ता की गई।
वार्ता के दौरान उस समय माहौल काफी भावुक व खुशनुमा हो गया जब कक्षा 02 के छात्र, 09 वर्षीय आर्यन चौहान द्वारा डीएम बनने की इच्छा व्यक्त किए जाने पर जिलाधिकारी ने उसे अपनी कुर्सी बैठने को दी और खुद पूरी बैठक उसके बगल में बैठकर की।
बैठक में जिलाधिकारी ने पीड़ित महिला अंकिता पांडेय, शाहिदुन निशा, किरण, सोनी, संध्या, किरण पटेल और कुसुम से बात की और उनकी समस्याओं को सुना। जिलाधिकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी को मामलों की प्रकृति के अनुसार आवश्यक कार्यवाही का निर्देश दिया। उन्होंने घरेलू विवाद वाले मामलों को मिडिएशन सेल को भेजने का निर्देश दिया और संबंधित थानाध्यक्षों के माध्यम से सुनिश्चित करने के लिए कहा कि किसी महिला के साथ घरेलू हिंसा न होने पाए। कुछ महिलाओं द्वारा रोजगार न होने की बात भी कही गई। इस पर जिलाधिकारी ने प्रोबेशन अधिकारी को अपर जिलाधिकारी से समन्वय कर 22 अक्टूबर को गोरखपुर में आयोजित बृहद रोजगार मेले में प्रशासन द्वारा लगाई गई बसों के माध्यम से भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी पीड़ित महिलाओं को आश्वस्त करते हुए कहा की प्रशासन उनकी पूरी मदद करेगा। हक की बात, जिलाधिकारी के साथ मंच के पीछे शासन की मंशा महिलाओं को उनका हक दिलाना है। उन्होंने कहा की घरेलू हिंसा अक्षम्य है और घरेलू विवादों का समाधान विधिसम्मत व संवाद के माध्यम से करें।
इस दौरान जिलाधिकारी ने कोविड में अपने अभिभावकों को खो चुके बच्चों से संवाद किया। मंदिशा, आर्यन, रजनी सहित कुछ बच्चों ने जिलाधिकारी से अपने पढ़ाई और वे भविष्य में क्या बनना चाहते हैं पर बात की। संवाद के दौरान बच्चों ने जिलाधिकारी से पूछा कि आईएएस और आईपीएस कैसे बन सकते हैं। जिलाधिकारी ने उन्हें इस पर विस्तार से बताने के साथ कहा कि जीवन में सफल होने के लिए सबसे जरूरी परिश्रम है। इसलिए आप जिस क्षेत्र में जाना चाहते हैं, उस क्षेत्र में जाइए। लेकिन याद रखें कि सफल होने के लिए मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी भी बच्चे को कोई समस्या है, या कोई जरूरत है तो मुझसे बड़े भाई की तरह मिल सकता है और मैं उसकी पूरी सहायता करूंगा।
बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी डी.सी. त्रिपाठी सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

बिजली की समस्या को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह का होगा धरना

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार 15 जून 2026 को कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व…

13 hours ago

पत्रकारों के हितों के लिए संगठन की मजबूती आवश्यक : डॉ. सतीश चंद्र शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की…

14 hours ago

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

17 hours ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

18 hours ago

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

2 days ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

2 days ago