Categories: Newsbeat

सड़क किनारे मिली मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला, पास पड़ा था नवजात का शव

महदेंवा चौराहे पर घटना से मचा हड़कंप, आठ माह से खुले आसमान के नीचे रह रही थी महिला

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के महदेंवा चौराहे पर रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे अर्धनग्न अवस्था में पड़ी एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के पास नवजात शिशु का शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस हृदयविदारक घटना ने क्षेत्रवासियों को झकझोर कर रख दिया।जानकारी के अनुसार, महिला पिछले करीब आठ महीने से महदेंवा चौराहे और जदू पिपरा मार्ग के आसपास सड़क किनारे खुले आसमान के नीचे रह रही थी। बताया जा रहा है कि महिला ने सड़क किनारे ही बच्चे को जन्म दिया था। रविवार सुबह स्थानीय दुकानदारों ने महिला को अर्धनग्न अवस्था में पड़ा देखा। पास में नवजात का शव मिलने पर उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही श्यामदेउरवां थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय महिलाओं और आशा कार्यकर्ता बिंद्रावती की मदद से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार, मृत नवजात करीब सात माह का था।घटना के बाद महिला की बदहाल स्थिति और उसके प्रति सामाजिक व प्रशासनिक संवेदनशीलता को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला लंबे समय से सड़क किनारे रह रही थी। ऐसे में गर्भावस्था के दौरान उसकी स्वास्थ्य जांच, देखभाल और सुरक्षित प्रसव की व्यवस्था क्यों नहीं हो सकी, यह गंभीर चिंता का विषय है।इस संबंध में थाना प्रभारी महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही नवजात की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

KGMU धर्मांतरण-यौन शोषण मामले में नया खुलासा!

Ai निर्मित STF रिपोर्ट में 19 युवतियों से दुष्कर्म के दावे का जिक्र, कई डॉक्टर…

49 minutes ago

सोहगीबरवां के जंगलों में शुरू हुई जंगल सफारी, पर्यटकों को मिलेगा वन्यजीवों के दीदार का मौका

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सोहगीबरवां वन्यजीव अभयारण्य में पर्यटन सत्र 2026-27 का रविवार को विधिवत…

1 hour ago

क्रेटा कार में छिपाकर ले जा रहे थे 648 बोतल रम, तीन तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत- नेपाल सीमा पर अवैध शराब तस्करी का बड़ा मामला सामने…

1 hour ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन!

फोटो X राहुल गांधी का बड़ा हमला, अखिलेश बोले- लोकतंत्र का हल्दीघाटी बना मैदान नई…

1 hour ago

शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पांच घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

प्रेमी से विवाह कराने की मांग पर अड़ी रही युवती, पुलिस और परिजनों के समझाने…

1 hour ago