बुढ़ापा ! आयेगा नहीं जनाब,
बुढ़ापा आ गया है पूरी तरह,
मानो या ना मानो पर चिंता,
मत करो अब भी हँसते रहो।

चिंता चिता से बढ़कर है,
उसे प्रश्रय देना ही नहीं है,
दुश्वारियाँ कितनी क्यों न हों,
ख़ुशी से बढ़कर कुछ नहीं है।

पुष्प जैसा खिलना मुस्कुराना,
मुस्कुराकर सारे ग़म भुलाना,
लोगों से मिलना, खुश होना,
बिना मिले ही दोस्ती निभाना।

प्रेम से बोलो ख़ुशियाँ मिलेंगी,
ख़ुशियों से जीना आसान होगा,
परिवार समाज खुशहाल होगा,
जीवन का मक़सद सुगम होगा।

विश्वास दर्पण की तरह होता है,
तोड़े तो पहले जैसा रूप नहीं,
जोड़े तो पहले जैसा अक्स नहीं,
विश्वास नहीं, जीना आसान नहीं।

जीवन में सफलता सदा संघर्ष
और अनुभव के बाद ही आती है,
और अनुभव जीवन में आये उतार
व चढ़ाव के बहाने से आता है।

दिमाग़ को पढ़ाना अच्छा होता है,
पर दिल को सदा अनपढ़ रखना,
आदित्य दिल द्वारा भावनाओं से
कोई हिसाब किताब नहीं करना।

  • कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
rkpnews@desk

Recent Posts

बुलडोजरों से पुष्पवर्षा से लेकर बूथ बैठक तक, मेरठ में भाजपा ने दिखाया बड़ा शक्ति प्रदर्शन

https://twitter.com/myogiadityanath/status/2101981732010709364?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101981732010709364%7Ctwgr%5Ee39f3e9db9b48c27fd63eca1ab7f3cb52c23b438%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fcm-yogi-attacks-opposition-in-meerut-outlines-election-strategy-youth-outreach-for-state-polls मेरठ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना मेरठ (राष्ट्र…

5 hours ago

मोबाइल से चिप तक भारत का बढ़ता दबदबा, सेमीकंडक्टर उद्योग को सतर्क रहने की सलाह

AI निर्मितफोटो सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की छलांग, साइबर हमलों और दुष्प्रचार के खतरे को…

6 hours ago

स्कूल के क्लासरूम में शिक्षिका को गोली, युवक ने खुद को भी मारी गोली

लखीमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। लखीमपुर में सोमवार को एक स्कूल के क्लासरूम के भीतर महिला…

7 hours ago

नाबालिगों के हाथ में ई-रिक्शा देख पुलिस ने कसा शिकंजा, 91 वाहन सीज

नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का शिकंजा, अभिभावकों और वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी महराजगंज…

8 hours ago