ख़ुशी पाने के लिए दुःख से गुजरना
पड़ता है, यही अनुभव भी कहता है,
यह अक्सर देखा है कि ख़ुशी पाने के
लिये बहुत से कष्ट सहना पड़ता है।
कहते हैं ख़ुशी पाने के लिए बहुत धन
और दौलत इकट्ठा करना पड़ता है,
ख़ुशी पाने के लिये हक़ीक़त यह है,
कि बहुत कुछ त्यागना भी पड़ता है।
ख़ुशी पाने की इच्छा पूरी नहीं होती
है तो ग़ुस्सा आता है तनाव बढ़ता है,
जब यह इच्छा पूरी होती है तो लोभ
बढ़ने लगता है, मोह पनपने लगता है।
शायद ख़ुशी पाने की इच्छा और
कोशिश लोभ व मोह के मूल में हैं,
इनसे बचना है हर परिस्थिति में हमें
धैर्य, त्याग सोच की जड़ में रखना है।
जीवन मुक्केबाज़ी के मुक़ाबले की
तरह धैर्य के साथ से जिया जाता है,
जिसमें हार तभी मानी जाती है जब
हारने वाला गिर कर उठ नहीं पाता है।
इसीलिए ख़ुशियाँ पानी हैं तो धैर्य व
सादगी जीवन में अपनाना चाहिए,
भौतिकता का दिखावा कर चाल
चरित्र में कृत्रिमता नहीं दिखाइये ।
धैर्य के मूल में सत्य का तीखा तड़का
होता है व स्वाद कम अच्छा लगता है
आदित्य सत्य की चाहत सबकी है,
पर धैर्य के बिना यह तीखा लगता है।
•कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…
IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…
“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…