पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में पत्रकारों का प्रदर्शन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन ने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में मौन जुलूस निकाला और ज्ञापन सौंपा।
जुलूस शहर के चौक बाजार स्थित घंटाघर से शुरू हुआ और विभिन्न मार्गों से होता हुआ कलेक्ट्रेट धरना स्थल पहुंचा। इस अवसर पर आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए गए और पाकिस्तान का पुतला फूंका गया।
एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपते हुए पत्रकारों ने मृतकों के परिजनों को उचित आर्थिक सहायता और मुआवजा दिए जाने, मृतकों के एक-एक परिजन को सरकारी नौकरी और घटना में शामिल आतंकियों और साजिशकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग किया। जिलाध्यक्ष आनंद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि ज्ञापन पत्र के माध्यम से मांग की गई है कि जम्मू-कश्मीर में स्थाई शांति स्थापित करने और आतंकवाद को पूरी तरह समाप्त करने का हर संभव प्रयास किया जाए। मंडल अध्यक्ष शादाब हुसैन ने कहा कि आतंकवाद के मुद्दे पर भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इस अवसर पर डीपी श्रीवास्तव, रशद महमूद, अजीज अहमद, रमेश गुप्ता, अजमल शाह, रोहित श्रीवास्तव, डॉ अजीमुल्ला खान, आकाश जायसवाल, रियाज अहमद, खालिद खान, बिन्नू बाबा, पंकज जायसवाल, जगत मलिक, अहमद हुसैन, अजय फैजाबादी, सौरभ श्रीवास्तव, शहाबुद्दीन, प्रमोद ठठेर, यूनुस खान, अवांकित श्रीवास्तव, असलम खान, हामिद अली खान, माजिद खान, बिलाल अहमद, गुलशन अवस्थी, और शफी खान आदि मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

सुबह की सुरक्षा को लेकर सक्रिय हुई देवरिया पुलिस, मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर बुजुर्गों को दिया भरोसा

पार्कों, स्टेडियमों, मंदिरों और स्कूलों के आसपास चला चेकिंग अभियान, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की…

1 hour ago

देवरिया-कुशीनगर के गांवों में रोजगार की नई राह! आलू, गेहूं और धान से कारोबार खड़ा करने की तैयारी

गांव के आलू से चिप्स, धान से मुरमुरा! देवरिया में ग्रामीण उद्यम का ऐसा फॉर्मूला,…

18 hours ago

नीतीश महासेतु का उद्घाटन, जनसभा और सुरक्षा का पहरा! वैशाली में आज सड़क पर निकलने से पहले जान लें ये नियम

फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…

1 day ago

करीबी रिश्तों में विवाह पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी चिंता, क्या बदलेगा कानून?

आनुवंशिक बीमारियों के जोखिम पर केंद्र सरकार से जवाब तलब; संसद में नए कानून या…

1 day ago