आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा)
फूलपुर तहसील के ग्राम पंचायत उदपुर में फूलपुर जिला पंचायत सदस्य हाजी रिजवान खान के द्वारा रोड का लोकार्पण किया गया । इस दौरान लोगो ने जिला परिषद सदस्य का माल्यार्पण कर स्वागत किया ।
जिला पंचायत सदस्य हाजी रिजवान खान के द्वारा ग्राम पंचायत उदपुर में 450 मीटर रोड लागत 18लाख रुपये का लोकार्पण किया गया । मुख्य अतिथि हाजी रिजवान खान का गांव के लोगों द्वारा स्वागत किया गया। हाजी रिजवान खान ने बताया जिला पंचायत के निधि से 450 मीटर रोड का निर्माण कराया गया है, इसकी लागत लगभग 18 लाख रुपये है । फूलपुर के माहुल मोड़ से मग्गन के घर तक पिच कराया गया है लोगो को आने जाने में दिक्कत होती थी , रोड बन जाने से अब लोगो को दिक्कत नही होगी । गांव वालों का सहयोग मिला तो आगे भी रोड को बढ़ाया जाएगा ।
अध्यक्षता अबु जैद एवं संचालन मो हासिम ने किया । इस अवसर पर प्रधान अमित यादव क्षेत्र पंचायत सदस्य मो हमजा ,मो सलीम ,अब्दुल रब , उजैर अहमद ,अब सालिम,मो असलम , हाजी मो अज्जम आदि लोग उपस्थित रहे ।
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम न्यूजपेपर फेडरेशन (नई दिल्ली) के तत्वावधान में…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। शहर के जर्नलिस्ट प्रेस क्लब सभागार में कौटिल्य परिषद द्वारा चिंतन बैठक…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में जहरखुरानी कर लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के तहत…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा हेतु देवभूमि देवरिया के तीन…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के चिलुआताल क्षेत्र में भाजपा नेता व प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में वार्षिकोत्सव…