पवई बाजार में खुली नालियां दे रही हैं भयंकर बीमारियों को दावत

बाजार वासियों ने किया खुली नालियों पर ढक्कन और साफ सफाई की मांग

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा)
पवई बाजार में खुली एवं बजबजाती नाली संचारी रोग एवं मच्छरों के प्रकोप तथा विषैले कीटाडुओं से पैदा होने वाली भयंकर बीमारियों को दावत दे रहा है । बाजार में उठ रही बदबू से लोग परेशान हैं, सफाई के नाम पर सिर्फ कोरम पूरा किया जाता है । बाजार वासियों ने उच्चाधिकारियों से खुली नालियों पर ढक्कन लगवाने और नालियों की साफ सफाई की मांग की है ।
पवई बाजार में नाली बने तीन वर्ष से ऊपर हो गया है ,लेकिन नाली पर ढक्कन नही लगाया गया है , नाली की आज तक सफाई नहीँ हुई है , सफाई के नाम पर केवल कागजी कोरम पूरा किया जाता है, नाली में कचड़ा पानी भरा हुआ है और उठ रही बदबू से बाजार वासी परेशान हैं । जिससे संचारी रोग और मच्छरों के प्रकोप होना स्वाभाविक है , जबकि इसी पवई बाजार में ब्लाक मुख्यालय भी है । ब्लाक के अधिकारियों को यह नाली नजर नही आ रही है ।
नाली के साथ साथ यहाँ पर जोखन राजभर के मकान के बगल से भी नाली है , जिससे बाजार के नालियो का पानी उसी नाली से होकर ताल में जाता है । खुली नालियों की साफ सफाई न होने से बाजार वासियों में आक्रोश व्याप्त है
लल्लू ,महीप ,डॉ अवनीश सिंह ,राम बदन सिंह ,अमर बहादुर सिंह , दीना नाथ ,ज्ञान आदि लोगो की मांग है कि चौक से कलान रोड पर शीतला माता के मंदिर के गेट तक सड़क के दोनों तरफ बनी नाली की सफाई कराया जाय और जो दक्षिण से उत्तर की तरफ जो पुलिया के रास्ते नाली का पानी आता है उसकी भी सफाई कराया जाय , और खुली नालियों पर ढक्कन लगवाने की मांग किया है, जिससे दुर्गन्ध और संचारी रोग जैसे बीमारी से छुटकारा मिल सके। इस सम्बंध में पवई एडीओ पंचायत पारस नाथ यादव का कहना है कि कुछ नालियों की साफ सफाई कराई गई थी , शेष बची नालियों की शीघ्र साफ सफाई करा दी जाएगी ।

rkpshomnath

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

7 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

9 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

13 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

13 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

13 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

13 hours ago