सुबह देखने जाना था आईपीएल मैच, रात में ही हो गई संदिग्ध मौत

भाजपा नेता ने बहनोई और उसके भाई पर लगाया बहन की पीटकर हत्या का आरोप

बहराइच(राष्ट्र की परम्परा)। शहर के नवागढ़ी मोहल्ला निवासी एक महिला ने परिवार के साथ लखनऊ में आईपीएल मैच देखने का प्लान बनाया था। लेकिन रात में ही महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
मृतका भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की बहन है। मृतक के भाई ने अपने बहनोई और उसके भाई पर बहन की पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैl पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्यवाही करने की बात कही जा रही है। बहराइच शहर के कोतवाली देहात अंतर्गत मोहल्ला नवागढ़ी निवासी रंजीत सिंह का विवाह शहर के कोतवाली नगर के गुरु नानक चौक क्षेत्र निवासी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार परविंदर सिंह की बहन सिम्मी अरोरा उर्फ नैंसी (32) के साथ हुआ था। शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। शुक्रवार को सिम्मी ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में चल रहे आईपीएल मैच देखने का प्लान बनाया था। सिमी ने भाई परविंदर से बात करने के बाद आईपीएल मैच देखने के लिए चार टिकट भी ले लिया था। लेकिन शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में सिमी की मौत हो गई, सूचना पाकर रात में ही मायके के लोग बेटी के ससुराल पहुंचे। सिमी के भाई परविंदर का कहना है कि बहन का शव जमीन पर पड़ा हुआ था, उसके शरीर पर चोटों के निशान भी मिले हैं जिससे लग रहा है की पिटाई करके बहन की हत्या की गई है।
घटना की सूचना पाकर रात में ही कोतवाली देहात की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मायके की तरफ से मृतका के पति रंजीत सिंह और देवर अरजीत सिंह पर पिटाई कर हत्या का आरोप लगाया गया है।ऐसे में विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की सुरक्षा, पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने और महिला एवं…

52 minutes ago

मोनू सिंह हत्याकांड में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी चाइना अंसारी को मुठभेड़ में लगी गोली, दो गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भलुअनी थाना क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड में 23 वर्षीय मनीष सिंह…

2 hours ago

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

19 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

20 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

20 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

20 hours ago