Categories: Uncategorized

भारत स्काउट गाइड प्रतियोगिता में मंडल स्तर पर ज्ञान कुंज अकैडमी ने अपना परचम लहराया

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

ज्ञान कुंज अकैडमी बंशी बाजार के छात्रों ने एक बार फिर अपनी मेहनत से एक नया इतिहास रचते हुए विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया हैं। छात्रों की इस नायाब उपलब्धि पर 14 दिसंबर दिन शनिवार को प्रार्थना सभा के उपरांत 16 सदस्यीय स्काउट गाइड टीम को विद्यालय के प्रबंधक डॉ डीएन सिंह व प्रधानाचार्या सुधा पाण्डेय द्वारा शील्ड एवं मेडल देकर इन मेघावियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान इन छात्रों के सम्मान में तालियों की गड़गड़ाहट से समूचा विद्यालय परिसर गुंजायमान हों उठा। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश मंडल आजमगढ़ द्वारा आयोजित 28वीं मंडलीय स्काउट गाइड रैली 2024 प्रतियोगिता में ज्ञानकुंज की स्काउट गाइड टीम ने जीत हासिल करतें हुए नेशनल स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए अपनी सीट पक्की कर लिया हैं। इस दौरान टीम के कैप्टन अभिषेक पाण्डेय ने बताया कि मंडल स्तरीय प्रतियोगिता को जीतकर अब हमारी टीम नेशनल स्तर की प्रतियोगिता की तरफ आगे बढ़ चुकी हैं। मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में जीत हासिल करने का श्रेय टीम कप्तान ने विद्यालय के सभी शिक्षकों सहित टीम के ट्रेनर को भी दिया। कहा कि निश्चित तौर पर हमारी टीम नेशनल स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता को भी जीतकर विद्यालय सहित जनपद का नाम रोशन करनें का काम करेंगे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ डीएन सिंह व प्रधानाचार्य सुधा पाण्डेय ने संयुक्त रूप से सभी टीम के सदस्यों को बधाई देते हुए भविष्य के लिए भी यहीं रफ्तार बनाए रखने की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक डॉ डीएन सिंह ने बताया कि विद्यालय की स्काउट गाइड टीम निरंतर नया इतिहास रचने का काम कर रही हैं। यह जीत इन छात्रों के आने वाले भविष्य में खासकर रक्षा के क्षेत्र में बहुत ज्यादा काम आएंगी। वही प्रबंधक ने छात्रों को नेशनल स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में पुनः जीत दर्ज कर एक नया इतिहास बनाने का मूल मंत्र भी दिया। ज्ञानकुंज एकेडमी के स्काउट गाइड टीम में अभिषेक पाण्डेय, प्रियांशु सिंह, विपिन यादव, शेख यूसुफ, फैसल, प्रिन्स यादव, आदित्य पासवान, शुभम यादव, आदित्य सिंह, अविनाश चौहान, मयंक यादव, लोकेश कुमार गौतम, पवन प्रताप सिंह, आयुश कुमार सिंह, आदित्य कुमार यादव, अंशुमान सिंह व टीम के ट्रेनर आनंद यादव शामिल रहें।

rkpshomnath

Recent Posts

भारत टैक्सी से ड्राइवरों को सहकारी मंच, किसानों को 6% ब्याज पर ऋण

सौजन्य से दूरदर्शन दो योजनाओं से किसानों और वाहन चालकों को नई सौगात, सीएम योगी…

30 minutes ago

पूर्वांचल की बदलेगी आर्थिक तस्वीर? निवेश से निर्यात तक पर सरकार का बड़ा फोकस

पूर्वांचल में निवेश और रोजगार को रफ्तार देने की तैयारी, 2500 करोड़ की UP-एज परियोजना…

4 hours ago

SMS से WhatsApp तक साइबर ठगों का जाल, ग्रीन गैस उपभोक्ताओं को पुलिस की चेतावनी

लखनऊ में गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल, एक महीने में…

4 hours ago

मनेर के हल्दी छपरा घाट पर मातम, गंगा में नहाने गईं सात में से तीन लापता

फोटो स्थल व सांकेतिक कर्मा-धर्मा पूजा के बाद गंगा में नहाना पड़ा भारी, सात डूबने…

4 hours ago

उत्सव के बीच दर्दनाक हादसा: नदी में डूबकर 6 की मौत, गांवों में पसरा सन्नाटा

सांकेतिक पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड के पलामू जिले में करमा पर्व के दौरान…

4 hours ago

कालकाजी के आस्था कुंज में वारदात के बाद अलर्ट, LSR ने बदला क्लास का शेड्यूल

आस्था कुंज दुष्कर्म मामले के बाद LSR कॉलेज में सुरक्षा अलर्ट, कक्षाएं ऑनलाइन नई दिल्ली…

4 hours ago