राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा गुरु वंदन कार्यक्रम तथा शैक्षिक संगोष्ठी का हुआ आयोजन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ओर से भानीरामका धर्मशाला में गुरु वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आनन्द मोहन मिश्र ने एवं संचालन जिला महामंत्री उमेश चन्द्र त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपना दल (एस) के विधानमंडल दल नेता एवं विधानसभा नानपारा के विधायक रामनिवास वर्मा, तथा ब्लाक प्रमुख शिवपुर प्रतिनिधि सुधीर यज्ञसैनी बतौर विशिष्ट अतिथि की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह की शुरुआत पारंपारिक दीप प्रज्ज्वलन के बाद भारत माता की जयकार से हुई। इसके पश्चात मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक अजय भाई का पाथेय मिला, कार्य्रकम में मुख्य अतिथि नानपारा विधायक ने पौराणिक आख्यानों से गुरु के गौरव की वैज्ञानिक व्याख्या करते हुए कहा कि अनादि काल से गुरु को सर्वोच्च महत्व देकर उनका सम्मान करना हमे पूर्वजों ने सिखाया है। संगोष्ठी में आरएसएस के अजय भाई ने कहा कि गुरु का दायित्व है कि शिष्य के चित्त में यदि तनिक भी अंधेरा है तो उसे ज्ञान के प्रकाश से जगमग कर दे। वर्तमान में युवाओं में जो भटकाव है उसका समाधान एकमात्र गुरु के पास है। आरएसएस के जिला कार्यवाह भूपेन्द्र, जिला संरक्षक बलदेव प्रसाद पांडेय, जिला कोषाध्यक्ष सगीर अंसारी ने इतिहास में गुरुकुलों के अनुरूप गुरुवंदना के महत्व को प्रस्तुत करते हुए उसका सांकेतिक निरूपण किया। कार्यक्रम का समापन शिक्षा प्रणाली में सुधार लाने और छात्रों में नैतिक मूल्यों को विकसित करने के संकल्प से हुआ। आगन्तुको का धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष पंकज वर्मा ने किया।
इस अवसर पर जनपदीय कार्य समिति के आशीष कुमार शुक्ल, शिव शंकर पाठक, सैयद सुरूर अख्तर,रुपाली शरण श्रीवास्तव, अरुण अवस्थी, आसिफ खान, राघवेंद्र सिंह, राजीव कुमार तिवारी,बच्छराज मिश्र, चंद्रेश कुमार राजभर, विपिन कुमार सिंह एवं रवि मोहन शुक्ल, सहित सभी ब्लॉक अध्यक्ष, महामंत्री, संयोजक, सहसंयोजक, ब्लॉकों के पदाधिकारी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

45 minutes ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

1 hour ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

2 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

3 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

3 hours ago

नाविकों की तत्परता से टली अनहोनी, भागलपुर पक्का पुल पर युवती की बची जान

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।भागलपुर स्थित पक्का पुल, जिसे हाल के दिनों में घटनाओं के कारण…

3 hours ago