महर्षि नगर मे गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूम धाम से आयोजित

गौतमबुद्ध नगर (राष्ट्र की परम्परा) जिले के महर्षि नगर नोएडा में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर उत्सव भवन में लोगों ने वैदिक पंडितो के माध्यम से रुद्धअभिषेक और अनुष्ठान भक्तिमय माहौल में अत्यंत उत्साह के साथ मनाया और इस अवसर पर अपने अपने गुरुजनों के प्रति आस्था प्रकट किया।
इस संबंध में मीडिया प्रभारी ए के लाल ने गुरुवार को बताया कि वैदिक पंडितो और श्रद्धालुओं ने अपने आपने गुरुओं की पूजा-अर्चना भी की।
आज़ सुबह से ही लोगों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच अपने परिवार की शांति के लिए धार्मिक अनुष्ठान किए। नोएडा के भंगेल स्थित महर्षि नगर में आयोजित इस समारोह में शामिल शिशिर श्रीवास्तव ने बताया कि महर्षि योगी के प्रवचनों का प्रसारण किया गया। जिसमें उन्होंने अपने गुरु स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती सहित समस्त गुरु परंपरा और जीवन में गुरु की भूमिका पर प्रकाश डाला था।
समारोह में महर्षि संस्था की डायरेक्टर श्रीमती अदिति श्रीवास्तव बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थी। पूजा मे विनोद श्रीवास्तव, विनीत श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, श्रीकान्त ओझा, हरीश सचान ,रामेन्द्र सचान, एल एस सोम , दया शंकर गुप्ता ,यादवेंद्र यादव, शिशु पाल यादव, सोनू यादव, संतोष श्रीवास्तव, कमलेश यादव, , एस पी गर्ग, ललन पाठक विनोद दीक्षित एवं ओ पी श्रीवास्तव (पत्रकार व अधिवक्ता) आदि लोग मुख्य रूप से शामिल थे।

Editor CP pandey

Recent Posts

UP Weather News: यूपी में बदलेगा मौसम, 20 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम…

3 hours ago

टैलेंट की ताकत बनाम ताकत का टैलेंट

ऊर्जा, युद्ध और प्रतिष्ठा: वैश्विक राजनीति में शक्ति का बढ़ता वर्चस्व नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा…

6 hours ago

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

8 hours ago

UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…

8 hours ago

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार; ईरान-अमेरिका तनाव का असर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…

8 hours ago

पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव

नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…

8 hours ago