शाहजहाँपुर(राष्ट्र की परम्परा)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा और जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है।शुक्रवार को तुर्कीखेड़ा गांव में जिलाधिकारी पहुंचे। इस भूमि को कब्ज़ा मुक्त कराकर अब हरियाली से संवारने की तैयारी शुरू हो चुकी है।इस पहल के अंतर्गत वहां वृहद स्तर पर पौधारोपण कराया जाएगा, जिसमें नरेगा, हॉर्टिकल्चर, ग्राम पंचायत और ग्राम विकास विभाग की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है।
विशेष बात यह है कि ढाई सौ स्कूली बच्चे इस महाअभियान में शामिल होंगे और अपने हाथों से पौधे रोपेंगे। भूमि को छह भागों में विभाजित कर योजनाबद्ध ढंग से हरियाली बढ़ाने का खाका तैयार किया गया है।देखरेख और नियमित संरक्षण के लिए नरेगा योजना के तहत केयरटेकर भी नियुक्त किए जाएंगे।जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए और कहा कि – “प्रकृति की सेवा ही जनसेवा है, और यह प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित विरासत साबित होगा।
आपसी सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित और कम खर्चीले समाधान के लिए ग्रामीणों को किया…
आगरा में जनगणना से लेकर वोटर लिस्ट से जननी सुरक्षा योजना का जाना DM मनीष…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…
फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…
फोटो goo संजय राउत का सुप्रीम कोर्ट को बड़ा संदेश: “माफी मांगने को तैयार हूं,…