Categories: Uncategorized

आपात स्थिति में आम नागरिक के लिए जारी हुआ दिशा निर्देश क्या करें और क्या न करें

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

देश में बढ़ती आपात परिस्थितियों, जैसे कि हवाई हमला, युद्ध या अन्य आपदा की स्थिति में आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इन दिशा-निर्देशों का पालन करके जान-माल की हानि को कम किया जा सकता है। प्रशासन ने आम नागरिकों को सलाह दी है कि वे शांति बनाए रखें, भयभीत न हों और अफरा-तफरी से बचें। ऐसे समय में रेडियो या आधिकारिक चैनलों से मिलने वाली जानकारी को प्राथमिकता दें, सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से सतर्क रहें। प्रशासन द्वारा बताए गए सुरक्षित स्थानों और रास्तों की जानकारी रखें और आवश्यकता होने पर शीघ्र वहां पहुंचें।ब्लैकआउट के निर्देश मिलने पर घर की सभी लाइटें बंद कर दें।प्राथमिक चिकित्सा किट, मोबाइल चार्जर, रेडियो, सूखा भोजन आदि आवश्यक वस्तुएं हमेशा पास रखें।बच्चों, बुजुर्गों, दिव्यांगों और जानवरों की मदद करें।सायरन बजते ही सड़क पर वाहन साइड में रोक दें और हेडलाइट व इंडिकेटर बंद कर दें। सुरक्षित स्थानों पर न जाएं, खुले स्थान पर एक साथ खड़े न हों।दिशा-निर्देशों की अनदेखी न करें और हड़बड़ी में बच्चों को स्कूल से लाने का प्रयास न करें।बिना प्रशिक्षण के निकासी योजनाओं से दूर न रहें।वाहन चलाने से बचें और घर के बाहर प्रकाश न फैलाएं।शासन ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे सिविल डिफेंस प्रशिक्षण में भाग लें और अपने आस-पास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। इसके अतिरिक्त, सभी से यह अपील की गई है कि वे मिल-जुलकर काम करें ताकि सभी सुरक्षित रह सकें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

6 minutes ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

27 minutes ago

महाराजा सुहेलदेव के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प, डूहा बिहरा में श्रद्धा से मनाई गई 1017वीं जयंती

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा डूहा बिहरा स्थित डेरा पर बुधवार को…

1 hour ago

किसान हित में प्रशासन सख्त, योजनाओं के क्रियान्वयन पर तेज हुई निगरानी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। किसानों की समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग…

1 hour ago

रानीगंज में किन्नर रेखा रहस्यमय ढंग से लापता, बाजार में आक्रोश

सीसीटीवी में पुल तक दिखीं, झाड़ियों में मिला मोबाइल; 48 घंटे में खुलासे की मांग…

1 hour ago

कम्हरिंया खुर्द में नौ दिवसीय हनुमंत महायज्ञ का शुभारंभ, पंचांग पूजन से गूंजा गांव

वैदिक मंत्रोच्चारण और मंडप प्रवेश के साथ शुरू हुआ धार्मिक अनुष्ठान, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़…

3 hours ago