Categories: Uncategorized

सिविल डिफेंस ड्रिल का हुआ आयोजन, परखी गई तैयारियां

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

पुलिस लाइन देवरिया में बुधवार को युद्ध और प्राकृतिक आपदाओं जैसी आकस्मिक परिस्थितियों में जनहानि से बचाव तथा आपातकालीन स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल में एनसीसी कैडेट्स, रेडक्रॉस स्वयंसेवकों, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, होमगार्ड, पुलिस बल सहित विभिन्न विभागों और संगठनों ने सक्रिय सहभागिता की।

ड्रिल का मुख्य उद्देश्य आपदा की स्थिति में जनसामान्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में विभिन्न विभागों की आपसी समन्वय क्षमता, त्वरित प्रतिक्रिया एवं क्रियान्वयन की दक्षता का परीक्षण करना था। कार्यक्रम की शुरुआत आकस्मिक घटना के परिदृश्य से हुई, जिसके अंतर्गत आग लगने की स्थिति का मॉक सीन तैयार किया गया। इसके अंतर्गत अग्निशमन विभाग की टीम ने आग बुझाने की तकनीकों का प्रदर्शन किया। दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और आग पर नियंत्रण पाने की प्रक्रिया को जीवंत रूप से प्रस्तुत किया गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घायलों को प्राथमिक चिकित्सा (फर्स्ट एड) देने, सीपीआर की विधि अपनाने एवं एम्बुलेंस के माध्यम से उन्हें शीघ्र अस्पताल पहुंचाने की कार्रवाई को मौके पर प्रदर्शित किया।

इस ड्रिल के पश्चात जिलाधिकारी दिव्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर भटवलिया स्थित अग्निशमन केंद्र पहुंचे। वहां जिलाधिकारी ने स्वयं सायरन का बटन दबाकर आपात स्थिति का संकेत दिया, जिस पर अग्निशमन विभाग की टीम ने महज डेढ़ मिनट के भीतर अपनी फायर ब्रिगेड के साथ पुलिस लाइन पहुंचकर त्वरित प्रतिक्रिया का प्रदर्शन किया, जिससे विभाग की तत्परता और संवेदनशीलता का प्रमाण मिला।

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने मॉक ड्रिल की सफलता पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस अभ्यास के माध्यम से यह सुनिश्चित किया गया कि किसी भी आकस्मिक या आपात स्थिति में विभिन्न विभागों की भूमिका क्या होगी और उनके बीच बेहतर समन्वय कैसे स्थापित किया जा सकता है। इस दौरान एडीएम प्रशासन जैनेंद्र सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार राय, सीएफएसओ अरुण कुमार, सीओ सदर संजय रेड्डी सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

rkpshomnath

Recent Posts

तड़के हाईवे पर मची चीख-पुकार, कंटेनर और डंपर की टक्कर के बाद धधके दोनों वाहन; कई घायल

अलीगढ़ हाईवे पर तड़के भीषण हादसा, कंटेनर-डंपर की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में लगी…

49 minutes ago

एक साथ 45 लोग बीमार! जितिया व्रत की तैयारी में बनी मड़ुआ की लिट्टी-रोटी के बाद मचा हड़कंप

घनश्याम तिवारी की रिपोर्ट बलिया, (राष्ट्र की परम्परा)। जितिया व्रत की तैयारी के बीच बलिया…

55 minutes ago

दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट को लेकर टेंशन खत्म! गोरखपुर से 30 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और तारीख

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए बड़ी राहत, 30 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें 632…

1 hour ago

आज जितिया का निर्जला व्रत, जानें पूजा-विधि, शुभ मुहूर्त और जीमूतवाहन की पूरी कथा

फोटो go लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। हिंदू धर्म में जितिया यानी जीवित्पुत्रिका व्रत को माताओं…

1 hour ago

छापेमारी से पहले पुलिस टीम पर टूटा कहर, तेज रफ्तार ट्रक ने मारी सीधी टक्कर; चालक गंभीर

बड़हिया में तड़के बड़ा हादसा: रेड पर जा रही पुलिस गाड़ी को ट्रक ने मारी…

2 hours ago

03 अक्टूबर 2026 राशिफल: 12 राशियों में किसका चमकेगा भाग्य, किसे रहना होगा सावधान?

03 अक्टूबर 2026 आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें शिक्षा, करियर, धन, प्रेम…

2 hours ago