Categories: Uncategorized

राजकीय इंटर कॉलेज में मॉक ड्रिल का किया गया आयोजन

छात्रों को आपदा प्रबंधन और सुरक्षा उपायों की दी गई जानकारी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में सिविल डिफेंस विभाग द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को आपदा प्रबंधन, युद्धकालीन परिस्थितियों एवं अन्य आपातकालीन स्थितियों में सुरक्षा के उपायों की जानकारी देना था, ताकि वे किसी भी संकट की घड़ी में सतर्कता और आत्मविश्वास के साथ उचित कदम उठा सकें।


मॉक ड्रिल के दौरान छात्रों को आग लगने एवं दुर्घटनाओं में चोट जैसी संभावित आपदाओं से बचाव के उपायों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि आपात स्थिति में किस प्रकार धैर्य बनाए रखते हुए संबंधित विभागों से संपर्क किया जाए।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जैनेंद्र सिंह, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) अरुण कुमार राय, विद्यालय के शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।

rkpshomnath

Recent Posts

तड़के हाईवे पर मची चीख-पुकार, कंटेनर और डंपर की टक्कर के बाद धधके दोनों वाहन; कई घायल

अलीगढ़ हाईवे पर तड़के भीषण हादसा, कंटेनर-डंपर की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में लगी…

49 minutes ago

एक साथ 45 लोग बीमार! जितिया व्रत की तैयारी में बनी मड़ुआ की लिट्टी-रोटी के बाद मचा हड़कंप

घनश्याम तिवारी की रिपोर्ट बलिया, (राष्ट्र की परम्परा)। जितिया व्रत की तैयारी के बीच बलिया…

55 minutes ago

दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट को लेकर टेंशन खत्म! गोरखपुर से 30 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और तारीख

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए बड़ी राहत, 30 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें 632…

1 hour ago

आज जितिया का निर्जला व्रत, जानें पूजा-विधि, शुभ मुहूर्त और जीमूतवाहन की पूरी कथा

फोटो go लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। हिंदू धर्म में जितिया यानी जीवित्पुत्रिका व्रत को माताओं…

1 hour ago

छापेमारी से पहले पुलिस टीम पर टूटा कहर, तेज रफ्तार ट्रक ने मारी सीधी टक्कर; चालक गंभीर

बड़हिया में तड़के बड़ा हादसा: रेड पर जा रही पुलिस गाड़ी को ट्रक ने मारी…

2 hours ago

03 अक्टूबर 2026 राशिफल: 12 राशियों में किसका चमकेगा भाग्य, किसे रहना होगा सावधान?

03 अक्टूबर 2026 आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें शिक्षा, करियर, धन, प्रेम…

2 hours ago