सामूहिक विवाह का आयोजन 9 से 14 दिसम्बर के मध्य- जिलाधिकारी

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)l मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत 09 से 14 दिसम्बर 2022 के मध्य, विधान सभावार सामूहिक विवाह का आयोजन किया जायेंगा। उक्त जानकारी जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने दी है। उन्होने बताया कि 09 दिसम्बर को विधानसभा, क्षेत्र हर्रैया का रामरेखा मंदिर विक्रमजोत तथा रूधौली में बैड़वा समय माता मंदिर भानपुर में विवाह समारोह आयोजित होगा। विधानसभा सदर में 11 दिसम्बर को विवाह मण्डप, किसान स्नात्कोत्तर महाविद्यालय के सामने विवाह समारोह सम्पन्न होगा। उन्होने बताया कि 14 दिसम्बर को विधानसभा कप्तानगंज में, विकास खण्ड परिसर कप्तानगंज तथा महादेवा में जनता इंटर कालेज, नगर बाजार में सामूहिक विवाह आयोजित किया जायेंगा।
उन्होने बताया कि, अभी तक समीक्षा किये जाने पर नगर पंचायत भानपुर में 12, नगर बाजार में 05, रूधौली व हर्रैया में 4-4 तथा नगरपालिका बस्ती में मात्र 01 जोड़ों का सामूहिक विवाह योजना के तहत आवेदन पत्र प्राप्त हुआ है। अवशेष नगर पंचायतों से अभी तक कोई आवेदन पत्र प्राप्त नही किया गया है, जो निर्धारित लक्ष्य से बहुत कम है।
इस संबंध में उन्होने जनपद के सभी नगरनिकायों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि, अपने नगरनिकाय क्षेत्र से कम से कम 25 जोड़ों की शादी हेतु, प्रत्येक दशा में आवेदन पत्र प्राप्त कर निर्धारित तिथि को शादी करवाना सुनिश्चित करें। इस कार्य में किसी भी दशा में शिथिलता क्षम्य नही होंगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ओडिशा के कटक में अस्पताल के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत; कई झुलसे

कटक/ओडिशा (राष्ट्र की परम्परा)। ओडिशा के कटक स्थित SCB Medical College and Hospital में सोमवार…

4 hours ago

गैस संकट पर राहत: LPG बुकिंग घटकर 77 लाख, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति स्थिर; सरकार ने कहा – ईंधन की कोई कमी नहीं

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। । देश में LPG सिलिंडर को लेकर पिछले कुछ दिनों…

6 hours ago

2026 विधानसभा चुनाव का ऐलान: 9 अप्रैल से शुरू होगी वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग ने रविवार (15 मार्च) को पांच राज्यों और…

6 hours ago

गोरखपुर में “विशाल भारत का भूगोल” विषय पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन, 300 से अधिक शोध प्रस्तुत

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ शोध पीठ, गोरखपुर में आयोजित “विशाल भारत…

6 hours ago

खुखुंदू चौराहा के पास भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, अहिल्यापुर मंदिर गेट के समीप हुआ हादसा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में रविवार को एक सड़क हादसा उस समय हो गया जब खुखुंदू…

14 hours ago

पूर्वांचल के स्थानीय नायक फतेह बहादुर शाही पर 16 को विशेष व्याख्यान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग…

17 hours ago