देवरिया यातायात पुलिस की घोर लापरवाही, घर पर खड़ी गाड़ी का काट दिया चलान

फोटो किसी और गाड़ी का चालान किसी और गाड़ी की

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में देवरिया पुलिस द्वारा मार्निंग वॉकर अभियान ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालो के गाड़ियों के चलान का अभियान चलाया जा रहा है । जिले में विगत कुछ ही दिनों में गाड़ी चलाने वाले में काफी सुधार देखने को मिला है । चालान के दहशत कहे या लोगो का अपने अंदर सुधार जैसे भी हुआ हो लेकिन सुधार देखने को मिल रहा है । वही विभागीय अधिकारियों की जल्दबाजी कहे या लापरवाही से कुछ लोग बिना कारण परेशान भी हो रहे है ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है जिसमें घर पर खड़ी गाड़ी का पुलिस विभाग के लोगो ने चलान काट दिया इसकी सूचना गाड़ी मालिक को मोबाइल पर मिले मैसेज से हुई तभी से गाड़ी मालिक अब इधर उधर विभागों का चक्कर काट रहे है इनके पास जो चालान आया है ।

उसमें गाड़ी का फोटो एक मोटर सायकिल का है जिसपर तीन लोग सवार है उस गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर भी साफ दिख रहा है जिसपर उ०प्र० 53 सी आर 8676 अंकित है ।जबकि जिस वाहन स्वामी के गाड़ी का चालान कटा है वह गाड़ी एक स्कूटी है और उसका रजिस्ट्रेशन नंबर उ०प्र 52 सी आर 8676 अंकित है । अब पुलिस के किस अधिकारी ने यह चालान काटा कैसे काटा यह तो वही जाने । लेकिन उनके द्वारा काटे चालान से जिस व्यक्ति की गाड़ी का चालान कटा है वह खासे परेशान है।पीड़ित व्यक्ति इसकी जानकारी मैसेज के जरिए मिलते ही छुट्टी लेकर यातायात विभाग से लगायत क्षेत्राधिकारी यातायात देवरिया के कार्यालय में जाकर सभी साक्ष्य देते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराया, तब कार्यालय में मौजूद स्टाफ द्वारा बताया गया कि आए दिन ऐसी लापरवाही ट्रैफिक पुलिस द्वारा हो रही है,आपका चालान कैंसिल हो जाएगा।
लेकिन शिकायत के महीनों बाद भी अभी तक चालान कैंसिल नहीं किया गया बल्कि अब चालान को कोर्ट में जमा करने का लगातार मैसेज दिया जा रहा है ।
सबसे बड़ी बात पुलिस के अधिकारी गाड़ियों की फोटो लेकर घर जाकर दूसरे मोबाइल में वीडियो फोटो चलाकर चालान कर रहें हैं जो उपरोक्त प्रकरण में साफ देखा जा सकता है।
अब देखना ये है कि कार्यवाही किसपर होती है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

1 मार्च 2026 राहुकाल में भूलकर भी न करें ये कार्य

तिथि विवरणपंचांग 01 मार्च 2026 के अनुसार यह दिन फाल्गुन माह, शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि…

5 minutes ago

भाटपार रानी से कनाडा तक: उज्जवल दीक्षित की ग्लोबल उड़ान

देवरिया के लाल उज्जवल दीक्षित ने रचा इतिहास: कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ सस्केचवान में टॉप-5,…

5 hours ago

ट्रंप बोले—जरूरत पड़ी तो करूंगा दखल, पाकिस्तान नेतृत्व की सराहना

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच…

8 hours ago

La Paz के पास भीषण विमान हादसा, 15 की मौत

ला पाज (राष्ट्र की परम्परा)। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक…

8 hours ago

महराजगंज में रमजान का संदेश: रहमत, मगफिरत और निजात की राह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माह-ए-रमजान इबादत, सब्र और आत्मशुद्धि का पवित्र महीना माना जाता है।…

8 hours ago

महराजगंज के दरौली में भक्ति का सागर: श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा जनसैलाब

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दरौली ग्राम सभा इन दिनों आध्यात्मिक रंग में रंगी नजर आ…

8 hours ago