शॉर्ट सर्किट से जली किराना की दुकान, लाखों का नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के महुली थाना क्षेत्र के पीड़िया-बेलहरा में शनिवार की देर शाम हाईटेंशन तार के शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से एक किराना दुकान में आग लगने से दुकान में रखा लाखों का सामान नगदी समेत जलकर राख हो गया। आग से चौराहे पर देर रात अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। आग लगने
मिली जानकारी के अनुसार महुली थाना क्षेत्र के पीड़िया-बेलहरा चौराहे पर हर दिन की तरह लोग खरीदारी कर रहे थे। जहाँ अनिल जायसवाल पुत्र मदन लाल जायसवाल किराना दुकान खोल रखे हैं। आगे छप्पर में दुकान चलाते हैं। पीछे परिवार के साथ रहते है। छप्पर के ऊपर से ही हाई वोल्टेज ग्यारह हजार वोल्ट का तार गुजरता है। शनिवार देर शाम अचानक तेज आवाज के साथ शार्ट सर्किट हुई। जिससे बड़ी मात्रा में चिंगारी गिरने लगी। जिससे दुकान में आग लग गई और चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। आसमान में तेज धुआं और लपट देख लोग बचाव के लिए दौड़ पड़े। घण्टों की मशक्कत के बाद लोगों ने आग को नियंत्रित किया। लेकिन तब तक दुकान जल कर राख हो गई। जमा पूंजी जलकर राख होता देख पूरा परिवार दहाड़ मारकर रोने लगा। दुकानदार अनिल जायसवाल के अनुसार आग लगने से करीब बारह लाख रुपए का सामान के अतिरिक्त तीन लाख रुपए नगदी भी जली गई है और पूरा परिवार सड़क पर आ गया है।
घटना से क्षेत्रीय लोगों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त है।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

प्लास्टिक से ई-कचरे तक: फेंकी हुई चीजों में छिपी नई अर्थव्यवस्था की ताकत

विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…

5 hours ago

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

6 hours ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

6 hours ago

बाल वाटिका में माताओं को बताया बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्व

तीन से छह वर्ष के बच्चों को नियमित आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की अपील, चेयरमैन ने…

6 hours ago

खाद्य प्रसंस्करण से स्वरोजगार की राह, 30 प्रशिक्षार्थियों ने सीखी तकनीक

फल-सब्जियों के प्रसंस्करण से आय बढ़ाने के बताए तरीके, पीएमएफएमई योजना की भी दी जानकारी…

6 hours ago

2500 बेरोजगारों के लिए रोजगार की राह आसान

सेवायोजन विभाग और गुजरात की कंपनियों के बीच हुआ करार, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत…

6 hours ago