विवाहिता को मारकर शव फेकने का आरोप, मामला दर्ज जांच शुरू

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के सहतवार क्षेत्र के ग्राम सभा बिसौली के हसनपुरा पुरवा में विवाहिता को मारकर शव को सरजू नदी में फेंकने के आरोपी ससुर, पति और देवर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सुखपुरा थाना क्षेत्र के धर्मपुरा निवासी लड़की के पिता कल्लू राजभर ने आरोप लगाया है कि मैंने अपनी लड़की सीमा की शादी सहतवार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बिसौली के हसनपुरा पुरवा में शिवकुमार राजभर से किया था। शनिवार को पता चला कि हमारी लड़की फांसी लगाकर मर गई हैl मैं उन लोगों से बोला कि मैं आऊंगा तब शव को कुछ करनाl लेकिन जब मैं लड़की के घर पहुंचा तो घर वाले उसके शव को सरजू नदी में फेंक दिया था। हमें पूरा विश्वास है कि लड़की के पति शिवकुमार के द्वारा लड़के के पिता रामशरण और उसके भाई राजकुमार ने हमारी लड़की को मारकर सरजू नदी में फेंक दिया गया है।
उन्होंने न्याय के लिए सहतवार थाने में गुहार लगाई है। पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच कर रही है

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

प्लास्टिक से ई-कचरे तक: फेंकी हुई चीजों में छिपी नई अर्थव्यवस्था की ताकत

विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…

5 hours ago

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

6 hours ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

7 hours ago

बाल वाटिका में माताओं को बताया बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्व

तीन से छह वर्ष के बच्चों को नियमित आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की अपील, चेयरमैन ने…

7 hours ago

खाद्य प्रसंस्करण से स्वरोजगार की राह, 30 प्रशिक्षार्थियों ने सीखी तकनीक

फल-सब्जियों के प्रसंस्करण से आय बढ़ाने के बताए तरीके, पीएमएफएमई योजना की भी दी जानकारी…

7 hours ago

2500 बेरोजगारों के लिए रोजगार की राह आसान

सेवायोजन विभाग और गुजरात की कंपनियों के बीच हुआ करार, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत…

7 hours ago