आगरा (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने जानकारी दी है कि एसआईएस सिक्योरिटी, दिल्ली द्वारा जनपद के समस्त ब्लॉकों में सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे। ये शिविर 07 जनवरी 2026 से शुरू होकर 17 फरवरी 2026 तक चलेंगे। खास बात यह है कि इन भर्ती शिविरों में अन्य जिलों के इच्छुक युवक भी भाग ले सकेंगे।
जारी कार्यक्रम के अनुसार 07 व 08 जनवरी को अछनेरा ब्लॉक, 09 व 10 जनवरी को फतेहपुर सीकरी, 12 व 13 जनवरी को अकोला, 19 व 20 जनवरी को बिचपुरी, 21 व 22 जनवरी को बरौली अहीर, 23 व 24 जनवरी को खंदौली तथा 27 व 28 जनवरी को एत्मादपुर ब्लॉक में भर्ती शिविर लगाए जाएंगे। इसके बाद 02 व 03 फरवरी को खेरागढ़, 04 व 05 फरवरी को सैयां, 06 व 07 फरवरी को शमशाबाद, 09 व 10 फरवरी को फतेहाबाद, 11 व 12 फरवरी को पिनाहट, 13 व 14 फरवरी को बाह और अंत में 16 व 17 फरवरी को जैतपुर कलां ब्लॉक में शिविर आयोजित होंगे।
प्रशासन ने युवाओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7534094820, 8755401870 व 7838282197 पर संपर्क किया जा सकता है।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…
बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…
इंदिरा बाल विहार में मिठाई बांटकर मना रहे थे खुशी, अचानक पहुंची पुलिस गोरखपुर(राष्ट्र की…
नवनीत मिश्र उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक एवं बौद्ध आस्था के प्रमुख केंद्र सारनाथ को यूनेस्को…