35 साल के आशिक संग दादी हुई रफूचक्कर
झांसी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कहते हैं इश्क उम्र देखकर नहीं होता, और यह बात मऊरानीपुर की एक दादी ने साबित कर दी। उम्र के आख़िरी पड़ाव पर दादी का दिल 35 साल के युवक पर क्या आया, घर-परिवार, पोते-पोतियों और यहां तक कि पति तक को भूल गईं।
कहानी शुरू हुई ढाई साल पहले, जब दादी मजदूरी करने भिंड गई थीं। वहीं मुलाकात हुई एक जवान आशिक से। मुलाकातें बातचीत में बदलीं, बातचीत मोहब्बत में और फिर मोहब्बत ने रफ्तार पकड़ ली।
परिवार वालों ने राज़ भांप लिया और दादी को घर ले आए, लेकिन दिल तो दिल है साहब… वो तो वहीं अटका रहा। चोरी-छिपे फोन पर बातें चलती रहीं और मौका मिलते ही दादी अपने आशिक के संग फुर्र हो गईं।
घरवालों का कहना है कि दादी जाते-जाते गहने और नकदी भी साथ ले गईं। अब पोते-पोती हैरान हैं, पति परेशान है और पुलिस तलाश में जुटी है।
✍️ डॉ. कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ मैया शैलसुता ब्रह्मचारिणी माँ,चंद्रघंटा देवी कुशमांडा माता,स्कन्दमाता कात्यायिनी माता,कालरात्रि,…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नवाचार एवं उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र को…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर गंभीर…
पश्चिम एशिया में जारी Middle East संकट का असर अब भारत के दवा बाजार पर…
UP Weather Alert: प्रदेश में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश के बाद मौसम…