महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। गुरु नानक देव के 554 वें प्रकाश पर्व पर शुक्रवार को गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें सिख समुदाय के पुरुष महिलाएं युवा वर्ग के बच्चे अधिक संख्या में शामिल रहे। शोभा यात्रा में पंच प्यारे गुरु नानक देव जी की झांकी सजाई गई थीं ।महिलाएं व पुरुषों द्वारा पानी व झाड़ू से रोड को साफ कर रहे थे ।पंजाब से आए पार्टी द्वारा हैरत अंगेब करतब दिखाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सिख समुदाय ने नगर में कीर्तन करते हुए व ढोल नगाड़े के साथ संपूर्ण वातावरण वाहेगुरु की खालसा वाहेगुरु जी फ़तेह से पूरा नगर गुंज गया। जनप्रतिनिधि समाजसेवी सिख समुदाय द्वारा पंच प्यारों को फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया । शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से जायसवाल मोहल्ला, हनुमान चौक, पुरानी नौतनवा चौराहा, रेलवे स्टेशन चौराहा, जय हिंद चौराहा ,गांधी चौक होते हुए पुणे गुरुद्वारा पहुंचा। इस अवसर पर गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार परमजीत सिंह उर्फ बाबी सिंह ,जसवीर सिंह, कवलजीत सिह सिंह ,चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी, बलजीत सिंह, मनजीत सिंह ,रविंदर कौर ,निर्मल कौर, राजिंद्र कौर, सतनाम सिंह, सहित सिख समुदाय के तमाम पुरुष महिलाएं बच्चे आदि उपस्थित रहे।
आज का पंचांग: 11 फरवरी 2026, बुधवार | तिथि, नक्षत्र, राहुकाल और शुभ-अशुभ समय की…
🔮 आज का अंक ज्योतिष: मूलांक 1 से 9 का विस्तृत भविष्यफल, जानें आज का…
🔮 11 फरवरी 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक जानें आज का दिन कैसा…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के निर्देशानुसार 9 फरवरी से 13 फरवरी तक…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिला प्रशासन ने कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आगामी त्योहारों,…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)कलेक्ट्रेट सभागार में सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन…