तीन दिवसीय बहराइच महोत्सव का भव्य शुभारम्भ

प्रभारी मंत्री ने महोत्सव का किया आगाज़

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। बहराइच महोत्सव का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के मत्स्य मंत्री, जिले के प्रभारी मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद ने सांसद अक्षयवर लाल गोंड, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, एमएलसी पदमसेन चौधरी, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, पयागपुर के सुभाष त्रिपाठी, बलहा की सरोज सोनकर, भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, जिलाधिकारी मोनिका रानी, पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला, सीडीओ रम्या आर, अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव, मुख्य राजस्व अधिकारी दीपेन्द्र पाल सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द कुशवाहा, नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर सहित अन्य अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य व संभ्रान्त जन उद्यमियों, व्यापारियों एवं पार्टी पदाधिकारियों की गरिमामई उपस्थिति में फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर खुले आकाश में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़ें गये तथा स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा वंदना गीत, गणेश वन्दना व गीत प्रस्तुत किये गये। इसके पश्चात मुख्य अतिथि ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों तथा श्री अन्न व रसोईया प्रतियोगिता के लिए सजाये गये स्टालों का अवलोकन करते हुए मौजूद अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की तथा श्री अन्न तैयार की खीर व अन्य व्यंजनों का आनन्द भी लिया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. निषाद ने प्रदेश के सभी जनपद में महोत्सव के आयोजन हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से युवा पीढ़ी को जनपद के सांस्कृतिक, सामाजिक एवं पौराणिक महत्व को समझने का अवसर मिलेगा।जिलाधिकारी मोनिका रानी तथा उनकी टीम बधाई देते हुए मीडिया बन्धुओं से आग्रह किया कि आयोजन के प्रचार-प्रसार में सहयोग प्रदान करें।मुख्य अतिथि ने जनपदवासियों से अपील की कि स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किये उत्पादों जैसे चिकनकारी, खादी उत्पाद, पापड़ नमकीन, टेराकोटा, शहद, हस्तशिल्पी, गोबर से निर्मित दीया, धूपबत्ती, अगरबत्ती व साबुन, बैग हैण्डीक्राफ्ट, चादर, मसाला, नमकीन एवं भुजा चना, मोरिंगा पाउडर, त्रिफला, आमला जूस, दूध, घी, पनीर, खोया, लोहे के उत्पाद, श्रीअन्न, अचार, जूट के बैग, पेपर व लैपटाप बैग, पेंटिंग, टेडी बियर, गेहूॅ के डण्ठल से तैयार कलाकृति, अचार मुरब्बा, फाइल कवर, मुरब्बा, कैण्डी, चप्पल, झाड़ू जैविक खाद व कीटनाशक, मिट्टी के उत्पाद, गुलदस्ता, डिटर्जेन्ट पाउडर, मल्टीग्रेन आटा, चाट व बताशा, दरी व रेडीमेट की अधिक से अधिक खरीद समूहों का उत्साहवर्द्धन करें। बहराइच महोत्सव आयोजन के लिए प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री के प्रयासों तथा सफल आयोजित जिलाधिकारी के नेतृत्व अधिकारियों द्वारा किये गये प्रयासों की सराहना की, डीएम मोनिका रानी व एसपी वृन्दा शुक्ला ने मुख्य अतिथि सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। डीएम मोनिका रानी ने बताया कि तीन दिवसीय बहराइच मोहत्सव के प्रथम दिन राम आयेंगे नृत्य की प्रस्तुति, मैट्रो एकेडमी द्वारा हनुमान चालिसा समूह नृत्य एवं उर्मिला पाण्डेय एण्ड पार्टी द्वारा गंगा अवतरण, मसान की होली, निधि तिवारी द्वारा रामायण नृत्य नाटिका तथा स्वाति मिश्रा द्वारा भजन संध्या की प्रस्तुति के अतिरिक्त बहराइच महोत्सव के साथ-साथ इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित खेल प्रतियोगिता अन्तर्गत बालक वर्ग के लिए फुटबाल, कबड्डी, पिट्ठू दौड़ व बोरा दौड़ इत्यादि खेलों का आयोजन किया गया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

आज का राशिफल: 6 जुलाई 2026, सोमवार चंद्रमा-शनि की युति, सौभाग्य योग और कल्पवृक्ष योग का विशेष संयोग

राष्ट्र की परम्परा | धर्म-ज्योतिष डेस्कआज 6 जुलाई 2026, सोमवार को प्रातः 9:57 बजे चंद्रमा…

10 hours ago

“फ्यूनरल ऑफ द सेंचुरी?” 9 जुलाई 2026 को अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम विदाई पर टिकी दुनिया की नजरें

क्या यह विश्व इतिहास का सबसे बड़ा अंतिम संस्कार हो सकता है? गोंदिया - वैश्विक…

12 hours ago

देवरिया कांग्रेस बैठक में कार्यकर्ताओं का जोश, संगठन विस्तार पर विजय कुशवाहा का बड़ा संदेश

कांग्रेस प्रदेश संगठन मंत्री विजय कुशवाहा का देवरिया में भव्य स्वागत, संगठन विस्तार पर हुआ…

16 hours ago

बरहज में बिजली संकट पर जनाक्रोश, 7 दिन का अल्टीमेटम; सुधार नहीं हुआ तो आमरण अनशन और तालाबंदी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से…

19 hours ago

खाने उतरे, ट्रेन छूटी और खुल गया राज; देवरिया स्टेशन पर पकड़ा गया अंतरराज्यीय चोर गिरोह

जालंधर में चोरी, देवरिया में गिरफ्तारी; दुर्लभ सिक्के और राडो घड़ी समेत लाखों का माल…

19 hours ago

रेल ट्रैक पर मिला युवक का शव, हादसा या कुछ और? पुलिस कर रही जांच

मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस हर पहलू की जांच…

22 hours ago